MP News

MP News: PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया न्योता

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री मोदी को जल संरक्षण को लेकर चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी, जो 30 मार्च से 30 जून तक संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में देशभर में प्रथम स्थान पर रहा है और मध्यप्रदेश देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रेरणा गुजरात सरकार के जल संरक्षण प्रयासों से मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस अभियान के समापन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया।

Pic Social Media

पीएम को किया आमंत्रित

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास के चार स्तंभों पर आधारित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगामी 12, 13 और 14 अक्टूबर को सीहोर में दो लाख से अधिक किसानों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, CM मोहन यादव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि धार जिले में केंद्र सरकार के सहयोग से पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इसके भूमि-पूजन और औद्योगिक खंडों के आवंटन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया। इसके साथ ही भोपाल में अक्टूबर तक प्रारंभ होने जा रही मेट्रो ट्रेन सेवा के उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

नक्सलवाद पर राज्य सरकार की कार्यवाही की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.62 करोड़ रुपये का इनाम था। बालाघाट राज्य का एकमात्र नक्सल प्रभावित जिला रह गया है, जहां अब भी कुछ गतिविधियां सीमित स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुसार मार्च 2026 तक नक्सलवाद पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नौ वर्षों से लंबित कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे को सुलझा लिया है। इसके तहत बनाए गए नए नियमों से लगभग 5 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा और 2 लाख से अधिक पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त होगा।

कालगणना और भारतीय समय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में एक नई वेधशाला स्थापित की गई है, जो भविष्य में समय गणना का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने जनवरी में प्रस्तावित वैश्विक स्टैंडर्ड टाइम सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी और प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ेंः MP News: जनहितैषी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए NGO का सहयोग जरूरी: CM Mohan Yadav

सीएम डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और गणतांत्रिक मूल्यों की विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण शुरू करने का प्रस्ताव केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को भेजा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सहयोग का आग्रह किया।