MP News: गुजरात के उद्योगपतियों की तरह अब मध्यप्रदेश को भी औद्योगिक रूप से विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
MP News: मध्यप्रदेश को औद्योगिक विकास के पथ पर ले जाने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने गुजरात के उद्योगपतियों (Industrialists of Gujarat) को बड़ा न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गुजराती उद्योगपतियों ने गुजरात को चमकाया, वही चमक अब मध्यप्रदेश में भी लाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अहमदाबाद में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) का कार्यालय खोलने की घोषणा की है। यह ऐलान सीएम यादव ने रविवार को गुजरात की उद्योग नगरी सूरत में किया।
ये भी पढ़ेंः Bhopal के 90 डिग्री ओवरब्रिज मामले में CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, 8 इंजीनियरों पर गिरी गाज
एमपी को मिले 15,710 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
सूरत में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की और मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि राज्य को 15,710 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके जरिए 11,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह निवेश प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।
गुजराती निवेशकों के लिए सुविधा
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और गुजरात के निवेशकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अहमदाबाद में MPIDC का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। यह कदम गुजराती उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा और दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का रतलाम को बड़ा तोहफा, इतने हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
गुजरात की भूमिका को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने देश के विकास में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात के योगदान के बिना भारत का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। अब मध्यप्रदेश भी गुजरात के उद्योगपतियों के सहयोग से विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
