MP Election: कांग्रेस जीती तो ये होंगे CM

मध्यप्रदेश राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Congress CM face In Madhya Pradesh: देश भर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब तेजी से इन राज्यों में चुनावी माहौल बनेगा और सभी पार्टियां तेजी से सक्रिय हो जाएंगी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा और चुनाव का परिणाम 3 दिसबंर को जारी होगा। इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश में अपने सीएम कैंडिडेट को लेकर पत्ते खोले हैं। आपको बता दें कि एमपी में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कॉंग्रेस, केजरीवाल ने कर दिया फाइनल

ये भी पढे़ंः महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है..CM की कुर्सी पर किसकी नज़र है?
सुरजेवाला ने कहा है कि जो पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होता है, वही पार्टी का सीएम फेस यानी चेहरा होता है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सुरजेवाला ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘जो पार्टी का प्रदेश इकाई का अध्यक्ष होता है, वही स्वभाविक रूप से चेहरा होता है।

कमलनाथ का इशारों इशारों में समर्थन
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इशारों-इशारों में पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में कमलनाथ (Kamal Nath) का समर्थन कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी कमलनाथ के नाम की पैरवी कर चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) को लेकर अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है और न ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की कोई ऑफिसियल जानकारी दी है। लेकिन कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

बैठक के बाद सुरजेवाला ने कहा कि सीईसी की बैठक में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की स्थिति और महिला विरोधी अपराधों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम और काम का जिक्र नहीं करते।

जातिगत जनगणना को लेकर कही ये बात
सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जातिगत जनगणना मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण एजेंडा है। ओबीसी, एससी, एसटी भाइयों-बहनों को न्याय मिले, यह हमारा मुख्य एजेंडा है। बैठक में कमलनाथ जी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अन्य साथियों ने बताया कि जातिगत जनगणना कांग्रेस का प्राथमिक एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में 230 सीट हैं। एक बार हर सीट की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होती है। लगभग सभी सीट के बारे में चर्चा हुई हम जल्द फिर बैठक करेंगे और फिर नामों को अंतिम रूप देना शुरू करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की, हालांकि अभी कोई फैसला नहीं लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी अब तक 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। उसने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते और पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। मध्य प्रदेश में इस साल 17 नवंबर को चुनाव होना है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi