Punjab

Punjab: पंजाबियों ने विश्व के हर कोने में अपनी पहचान बनाई: CM Mann

पंजाब
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेशवासियों के सहयोग से पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने की तरफ सरकार अग्रसर

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि पंजाबी आज वैश्विक नागरिक बन चुके हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपनी अलग पहचान और मजबूत मुकाम बनाया है। सीएम मान ने कहा कि जहां भी पंजाबी को अवसर मिला, उसने अपनी मेहनत, नवाचार और ऊर्जा के बल पर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सीएम मान (CM Mann) ने यह भी कहा कि पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में लोगों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई को इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक अहम कदम बताया।

ये भी पढ़ेंः Punjab की मान सरकार ने किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदा

अब सरकार लोगों से सीधे संवाद में, फीडबैक पर काम

सीएम मान (CM Mann) ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के राजनीतिक नेता राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाते थे और जनता से मिलने से कतराते थे। लेकिन आज की सरकार जनता से सीधे संवाद कर रही है, उनकी समस्याएं सुन रही है और फीडबैक के आधार पर नीतियां बना रही है।

54000 युवाओं को मिली पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 54 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना किसी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने इसे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और युवाओं को इस विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार करार दिया।

पानी बचाने के मुद्दे पर पिछली सरकारों की चुप्पी पर सवाल

सीएम मान (CM Mann) ने पंजाब के पानी की सुरक्षा को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब राज्य अपने जल संसाधनों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा था, तब कई नेता खामोश रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार, बीबीएमबी और हरियाणा सरकार की पंजाब का पानी चोरी करने की साजिश का डटकर विरोध किया।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में AI और जैमर से होगी कड़ी निगरानी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) कहा कि पहले की सरकारें अपने स्वार्थ के चलते पड़ोसी राज्यों को अतिरिक्त पानी देने से परहेज नहीं करती थीं। लेकिन आज की सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब पंजाब ने अपनी नहर प्रणाली को अपग्रेड कर लिया है, ताकि आगामी धान सीजन में किसानों की सिंचाई जरूरतों को पूरा किया जा सके।