मंत्री अनमोल गगन मान ने जीता ’वूमैन टूरिज़्म मिनिस्टर ऑफ ईयर’ का खिताब..पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय कदम की तारीफ

पंजाब

Punjab News: पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान (Minister Anmol Gagan Mann) को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुए पर्यटन उद्योग से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए ’वूमैन टूरिज्म मनिस्टर ऑफ ईयर’ (Woman Tourism Minister of Year) खिताब से नवाज़ा गया है। इसके अलावा पंजाब राज्य ने फार्म और रूरल टूरिज्म अवार्ड भी जीतने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ नगर निगम का बजट पेश..मेयर कुलदीप ने चंडीगढ़ की जनता को दी खुशखबरी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इंटरनेशनल टूरिज्म बोरिस बर्लिन (आई. टी. बी. बर्लिन) और दी पैसेफिक एरिया ट्रैवल राइटर्ज एसोसिएशन (पाटवा) द्वारा संयुक्त तौर पर करवाए गए। इस 3 दिवसीय समागम के दौरान दुनिया भर के पर्यटन उद्योग से जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा हिस्सा लिया गया।

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए किये जा रहे यत्नों के लिए यह सम्मान जीता।

सम्मान हासिल करने के उपरांत अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने कहा कि पंजाब राज्य में पर्यटन उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं। जिसको सिर्फ़ मूलभूत ढांचा देने और प्रचार करने की जरूरत है। और हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।