Meta: दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा दांव खेला है।
Meta: दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) की दुनिया में बड़ा दांव खेला है। बता दें कि कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) ने 28 साल के युवा अरबपति एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) को मेटा का नया AI हेड नियुक्त किया है। इस डील के तहत मेटा (Meta) ने वांग के स्टार्टअप स्केल एआई में लगभग $14 अरब (1.16 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया है। वांग अब मेटा के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का नेतृत्व करेंगे, जिसका उद्देश्य मानव जैसी बुद्धिमत्ता वाले एआई सिस्टम तैयार करना है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
कौन हैं Meta के नए AI चीफ Alexandr Wang
आपको बता दें कि न्यू मैक्सिको में जन्मे एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) अब मेटा की पूरी एआई रणनीति तय कर रहे हैं। उन्हें कंपनी में चीफ आर्किटेक्ट (Chief Architect) और हेड ऑफ एआई ऑपरेशंस (Head of AI Operations) की जिम्मेदारी दी गई है। जुकरबर्ग ने उन्हें 2025 में हायर किया जिससे मेटा के एआई रिसर्च और डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। यह फैसला मेटा की उस नई रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी दिग्गज कंपनियों को सीधी टक्कर देना चाहती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
19 साल में शुरू किया स्टार्टअप, बन गए अरबपति
एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) ने सिर्फ 19 साल की उम्र में 2016 में अपना स्टार्टअप Scale AI शुरू किया था। उन्होंने MIT में पढ़ाई छोड़कर अपनी पार्टनर लूसी गुओ के साथ सिलिकॉन वैली में एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम से शुरुआत की। आज उनका स्टार्टअप एआई डेटा लेबलिंग और ट्रेनिंग के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाता है। इसका मौजूदा वैल्यूएशन $14 अरब डॉलर से भी अधिक है। एनवीडिया, अमेजन और अब मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां इसके मुख्य निवेशक हैं।
ये भी पढ़ेंः Google: एक सीनियर प्रोग्रामर ने एक झटके में छोड़ दी गूगल की 3.40 करोड़ की नौकरी, वजह सुनकर चौंक जाएंगे

मेटा में एआई स्ट्रक्चर का किया बड़ा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा (Meta) से जुड़ने के बाद वांग ने कंपनी की एआई टीम को चार नए ग्रुप्स में पुनर्गठित किया है। उन्होंने अपने इंटरनल मेमो में लिखा, ‘सुपरइंटेलिजेंस आ रही है और हमें इसे हासिल करने के लिए रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहले से कहीं ज्यादा फोकस करना होगा।’ वांग अब Meta की दीर्घकालिक एआई रणनीति को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं, जिससे कंपनी आने वाले वर्षों में एआई इकोसिस्टम की लीडर बन सके।
ये भी पढ़ेंः IT Engineer: भारत के IT इंजीनियर्स के लिए बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट
चीन से जुड़ा है परिवार और सिलिकॉन वैली से गहरे रिश्ते
एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) का परिवार मूल रूप से चीन से है। उनके माता-पिता भौतिक विज्ञानी थे और वांग ने गणित और कोडिंग में कम उम्र से ही रुचि दिखाई। उन्होंने न सिर्फ सिलिकॉन वैली में बल्कि ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और अमेरिकी सांसदों के साथ भी मजबूत संबंध बनाए हैं। एआई की दुनिया में अब उन्हें मेटा के एआई गेम चेंजर कहा जा रहा है, जो कंपनी को सुपर इंटेलिजेंस की दिशा में आगे ले जाने वाले प्रमुख दिमागों में से एक हैं।
