Mathura: यूपी के मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में लस्सी बेचने को लेकर दो दुकानदार गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
Mathura: यूपी के मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में लस्सी बेचने को लेकर दो दुकानदार गुटों (Shopkeeper Factions) के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सड़क पर लाठी-डंडे, कुल्हड़ और पत्थर चलने लगे। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हैं। कई यूजर्स इसे बागपत के ‘चाट युद्ध’ से जोड़ रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो…
बरसाना के सुदामा चौक पर ‘लस्सी युद्ध’
आपको बता दें कि घटना बरसाना (Barasaana) के लाडली जी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सुदामा चौक की है, जहां लस्सी बेचने वाले दो पक्ष ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए आपस में भिड़ गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गुट लाठी-डंडों और कुल्हड़ों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला को कुल्हड़ लगने से चोट आई और वह सड़क पर गिर गई, लेकिन मारपीट तब भी नहीं रुकी। कुछ लोग इस घटना की तुलना बागपत के ‘चाट युद्ध’ से कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Doctor: अब इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं, AI की मदद से मिलेगा बेहतर इलाज!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह वीडियो 29 जुलाई को X हैंडल @the_ritusharma द्वारा पोस्ट किया गया, जिसमें कैप्शन में लिखा गया, ‘मथुरा में लस्सी पर संग्राम! बरसाना के मुख्य मार्ग पर ग्राहकों को आकर्षित करने को लेकर लस्सी बेचने वाले दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। कई घायल, वीडियो वायरल।’ वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘पूरी धरती अभी ऐसे समय में चल रही है जहां लोग मारने-मरने पर तुले हैं।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘मंदिरों के आसपास दुकानदार खूब कमाते हैं, इसीलिए इन पर चर्बी चढ़ गई है।’
ये भी पढ़ेंः TCS Layoff: TCS ने 12000 कर्मचारियों को निकाला, AI या कोई और वजह!
मथुरा पुलिस ने शुरू की जांच
मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस के X हैंडल पर साझा किए गए बयान में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) ने कहा, ‘थाना बरसाना के सुदामा चौक पर दो लस्सी विक्रेताओं के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान कुल्हड़ों से हमला किया गया, जिसमें एक महिला को चोट आई। उसका तत्काल मेडिकल कराया गया है।’ पुलिस ने कहा कि तहरीर प्राप्त की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
