Mangal Gochar

Mangal Gochar: मंगल-केतु का ख़तरनाक योग, इन राशियों पर पड़ेगा भारी!

Yours राशि
Spread the love

Mangal Gochar: ज्योतिष के अनुसार, आज 7 जून से ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Mangal Gochar: ज्योतिष के अनुसार, आज 7 जून से ग्रहों की चाल (Movement of Planets) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंगल ग्रह (Mangal Gochar) इस दिन सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं और यहीं पर पहले से मौजूद केतु से उनकी अशुभ युति बन रही है। मंगल-केतु की यह युति कुज-केतु योग (Kuja-Ketu Yoga) कहलाती है, जो ज्योतिष में अत्यंत अशुभ मानी जाती है। यह योग कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए बड़ी परेशानियों और तनाव का कारण बन सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सूर्य की राशि में उग्र ग्रहों की युति

सिंह राशि (Leo Horoscope) सूर्य की राशि मानी जाती है और मंगल एक अग्नि तत्व ग्रह है। ऐसे में जब उग्र स्वभाव वाले मंगल और रहस्यमयी केतु एक ही राशि में एक साथ आ जाएं तो कई राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मंगल अब 28 जुलाई तक सिंह राशि में रहेंगे और इस दौरान लगभग 51 दिन तक 5 राशियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस गोचर के दौरान करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा, और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कड़वी वाणी से बचें और धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से सहयोग की कमी और मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों से बचें और सावधानी बरतें।

सिंह राशि

मंगल गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है, इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक होगा। स्वभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है, और चोट का खतरा रहेगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और छोटी-मोटी समस्याओं के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को अनचाही यात्राओं और करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत अधिक होगी, लेकिन परिणाम अपेक्षा से कम मिलेंगे। परिवार में मनमुटाव और रिश्तों में तनाव की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें और समझदारी से निर्णय लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और आक्रामकता बढ़ सकती है। कड़वी बातों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक तंगी और कर्ज की स्थिति बन सकती है। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

ज्योतिषियों ने इन राशियों के लोगों को सलाह दी है कि इस दौरान धैर्य और संयम बनाए रखें। अनावश्यक विवादों से बचें, खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। मंगल-केतु का यह योग 28 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।