5 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
5 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में फायदे का दिन है और आपको दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके अनुसार व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से उन्हें आत्मसंतोष मिलेगा। दूसरों की बात सुनना भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे और कारोबार में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को मान सम्मान का लाभ मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको पार्टनर और निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कर्ज कम होगा। ग्रहों की दशा शुभ है और आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन भी काफी प्रसन्न होगा। आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा का लाभ होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सलाह सभी के खूब काम आएगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अधिकार मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपके लिए ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। फलस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। अपनी तरक्की से आप अभिभूत होंगे और आपको धन प्राप्ति के मामले में लाभ होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और किस्मत साथ देगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी बातचीत का अंदाज़ आपको सम्मान दिलाएगा। दौड़-भाग में मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। आपका दिन लाभ से भरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेने थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को घर के सामान पर खर्च करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। आपके खिलाफ हो रही साजिशें नाकाम होंगी। आपका दिन खुशियों से भरा होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थीयो की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन परेशानी वाला हो सकता है। इस वजह से भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। शाम को जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी को अपने करियर में अच्छी सफलता मिलेगी, उन्हें किसी सरकारी नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
