Maharashtra Heavy Rain

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही का वीडियो देखिए

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र
Spread the love

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, जगह-जगह भरा पानी

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश ने चारों तरफ जमकर तबाही मचाई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पिछले 107 वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। सोमवार को तो हालात ऐसे हो गए कि जलभराव की वजह से मुंबई (Mumbai) में ट्रेनें ठप हो गईं। कई इलाकों की सड़कें भी जलभराव के कारण बंद हो गई। इसके बाद भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि अभी तो ये शुरूआत है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुसार मंगलवार यानी आज भी महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश (UP), उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (Rajasthan), कर्नाटक, गुजरात (Gujarat) आदि राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Top_Disaster/status/1926947098856939896

ये भी पढ़ेंः Covid 19: कोविड 19 के नए वेरिएंट कितने खतरनाक हैं, पढ़िए डिटेल

महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon) ने एंट्री ले ली है। इसी के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई है। भारी बारिश की वजह से भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद सोमवार को आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई। इधर बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) भी एक्शन मोड में आ गई है। डिप्टी सीएम ने सोमवार को स्थिति को लेकर बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया।

बीएमसी, सेना और नौसेना अलर्ट पर

मुंबई में तेज बारिश को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीएमसी, सेना और नौसेना समेत सभी एजेंसियां ​​समन्वय में काम करने के लिए अलर्ट पर हैं। सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कोई हताहत न हो। हम अलर्ट मोड पर हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आपदा प्रबंधन विभाग के दौरे के दौरान कहा कि मुंबई में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1926938403645317236

भूमिगत मेट्रो स्टेशन में जलभराव का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि 9 मई को एमएमआरसी (MMRC) ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आचार्य अत्रे चौक स्टेशनों के बीच भूमिगत मेट्रो सेवाओं का विस्तार किया था। वायरल वीडियो में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और आसपास के क्षेत्रों में जल ही जल दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एस्केलेटर पर बारिश का पानी रिसता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं स्टेशन के अंदर गिरी हुई एक छत और कुछ उपकरण बिखरे दिखते हैं। मेट्रो लाइन 3 मुंबई की पहली पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन है और वर्तमान में चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य हो रहा है।

ये भी पढे़ंः Medicine: भूलकर भी ना लें ये दवाये, सैंपल हो गए हैं फेल!

6 से 7 दिन महाराष्ट्र में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6-7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर तेज से भी ज्यादा भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही 26 और 27 मई को केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में दो दिन बाद बारिश के आसार

इसी प्रकार 28 और 29 मई को दिल्ली में बादल रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी थोड़ा बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार यानी 30 मई से दो दिनों के लिए आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इससे उमस की स्थिति बन सकती है।