Maa Vaisno Devi: मां वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले भक्त पहले यह जरूरी खबर पढ़ लें
Maa Vaisno Devi: अगर आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर पहले जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहीं, जम्मू संभाग के कटड़ा में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Yatra Update) की यात्रा कर रहे श्रद्धालु को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, श्राइन बोर्ड ने बैटरी मार्ग बंद किया हुआ है। वर्तमान में मां वैष्णो देवी (Mother Vaishno Devi) की यात्रा पारंपरिक मार्ग से सुचारु है।
ये भी पढे़ंः Gold: दुनिया में हर किसी के पास होगा सोने का महल..ख़त्म हो जाएगी गरीबी!

भूस्खलन होने से बंद मां वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा। वहीं, शुक्रवार को भी हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित रही और भवन और भैरव घाट के बीच चलने वाली रोपवे केबल कार (Ropeway Cable Car at Vasihno Devi) बीच-बीच में बाधित होती रही। ऐसे में श्रद्धालुओं को घोड़ा पिट्ठू और पालकी का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, रोपवे केबल कार के बंद होने से श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
श्रद्धालुओं के लिए बैटरी सेवा प्रभावित
गुरुवार से हो रही लगातार बारिश को लेकर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) द्वारा रात लगभग 1 बजे मां वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया। इस मार्ग पर जगह-जगह आंशिक भूस्खलन के साथ कंकर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि इस मार्ग पर पत्थर गिरने की आशंका भी ज्यादा रहती है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। लेकिन उन श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिन्होंने ऑनलाइन अग्रीम बुकिंग करा रखी है, लेकिन आम श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बैटरी कार मार्ग और बैटरी कार सेवा बंद है।
ये भी पढे़ंः TCS Manager: आगरा के TCS मैनेजर का दर्द पढ़कर आपका भी दिल रो पड़ेगा
कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह
बदले मौसम में मां वैष्णो देवी के मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल (Disaster Management Team) के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान जगह-जगह तैनात हैं और लगातार यात्रा पर निगाह बनाए हुए हैं। विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालु का उत्साह बरकरार है। गुरुवार को 9601 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी तो शुक्रवार शाम पांच बजे ते 9200 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी था।
