Loksabha Election 2024: जानिए PM मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव..दिल्ली में किसकी लगी लॉटरी

TOP स्टोरी Trending राजनीति

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली सूची में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों के 195 उम्मीदवारों के नाम एलान किया है। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गांधी नगर से अमित शाह (Amit Shah), लखनऊ से राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदिशा से शिवराज सिंह चैहान को टिकट मिला है।
ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव… मेयर बनने के बाद AAP ने छोड़ी सीट

Pic Social Media


पहली सूची में 28 महिला और 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों शामिल है। बीजेपी की इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी (BJP) ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया है तो वहीं भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ को एक बार फिर से आजमगढ़ से टिकट मिला है तो गोरखपुर से रवि किशन एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे

वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो जो 5 नाम का एलान हुआ है उसमें 4 नए उम्मीदवार शामिल हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी का टिकट कट गया है। उनकी जगह पार्टी ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। दिल्ली में सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी टिकट बचाने में सफल रहे। अन्य चार नई दिल्ली से केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डा. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

Pic Social Media

नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, दक्षिणी दिल्ली से दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत को मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है।

Pic Social Media

बीजेपी की पहली लिस्ट में किसे कहा से मिला टिकट

गांधीनगर – अमित शाह
चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल – आलोक शर्मा
खजुरोह – बीडी शर्मा
मंडला – फग्गन सिंह
बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
अलवर – भूपेंद्र यादव
सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
गौतम बुद्ध नगर – महेश शर्मा
रामपुर – घनश्याम लोधी
मुजफ्फरनगर – बालियान
फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहर
आगरा – एसएस बघेल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
आजमगढ़- निरहुआ
बासगांव- कमलेश पासवान
कुशीनगर- विजय दुबे
गोरखपुर- रविकिशन
संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
फैजाबाद- लल्लू सिंह
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा- आरके सिंह पटेल
हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
झांसी- अनुराग शर्मा
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
कन्नौज- सुब्रत पाठक
नैनीताल – अजय भट्ट
अल्मोड़ा – अजय टम्टा
टिहरी – माला
त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
उधमपुर – जितेंद्र सिंह
जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
अंडमान – विष्णु पडारे
अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिलचर – परिमल
मंगलदोई – दिलीप सेकिया
सरगुजा – चिंतामणि महाराज
तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर