नोएडा एक्सटेंशन का ‘शेरखान’यहां!, नीलगाय का शिकार

दिल्ली NCR

गांव में नीलगाय की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ख़बर दिल्ली से सटे गाजियाबाद की है..जहां फिर से तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में नीलगाय को अपना शिकार बना लिया. वनविभाग के मुताबिक तेंदुए ने नीलगाय पर हमला करने के बाद उसे करीब 100 मीटर तक खींचा है।

वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया है। पिंजरे में मृत नीलगाय के मांस के टुकड़े हो लटकाया गया है। माना जा रहा है कि तेंदुआ मांस की लालच में पिंजरे में आएगा और अंदर लटकाए गए मांस के पास पहुंचते ही पिंजरे का गेट बंद हो जाएगा। लेकिन लोगों में अब भी डर और दहशत का माहौल है. गांव के लोग अब प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले कुछ दिन यानी 8 फरवरी को भी गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुए ने घुसकर कर लोगों पर हमला कर दिया था. जिससे कई लोग घायल हो गए थे. वहीं एक बार फिर गाजियाबाद के मसूरी इलाके में तेंदुए आने की आहट से लोग डरे और सहमे हुए हैं.