Layoff

Layoff: इस अमेरिकी कंपनी ने 100 से ज़्यादा सॉफ्टवेर इंजीनियर्स पर गिराई गाज

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Layoff: इस अमेरिकी कंपनी ने अब भारत में भी अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती शुरू कर दी है।

Layoff: अमेरिकी दिग्गज कंपनी ने हाल ही में दुनियाभर में लगभग 3 हजार कर्मचारियों (Employees) की छंटनी की थी। अब कंपनी ने भारत में भी अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत पिछले हफ्ते भारत में 100 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। माना जा रहा है कि यह संख्या आने वाले समय में सैकड़ों तक पहुंच सकती है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

क्यों हो रही है छंटनी?

यह अमेरिकी कंपनी ओरेकल (Oracle) ने प्रभावित कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया कि यह छंटनी संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा है। पत्र में कहा गया, ‘कंपनी अपने ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने और बदलते परिवेश के अनुरूप ढालने के लिए यह कदम उठा रही है। इसके चलते आपकी वर्तमान पोजिशन अब कंपनी के लिए आवश्यक नहीं रह गई है।’ खास तौर पर, क्लाउड सेवाओं और अन्य तकनीकी टीमों से कर्मचारियों को निकाला गया है। कंपनी का यह कदम AI और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाने के साथ लागत कम करने की रणनीति से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Internet: भारत समेत कई एशियाई देशों में इंटरनेट स्लो, बड़ी वजह सामने आई

सेवरेंस पैकेज और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

ओरेकल (Oracle) ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज के तहत प्रत्येक पूर्ण सेवा वर्ष के लिए 15 दिन का वेतन और एक साल तक का मेडिकल इंश्योरेंस कवर देने का वादा किया है। कुछ कर्मचारियों, जिनमें 15 से 20 साल तक कंपनी में काम कर चुके वरिष्ठ कर्मचारी शामिल हैं, उन्होंने ने इसे सौहार्दपूर्ण विदाई बताया। लेकिन, कई कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया को अचानक और झटकेदार करार दिया। कर्मचारियों का कहना है कि यह छंटनी परफॉर्मेंस से संबंधित नहीं है, बल्कि तकनीकी बदलावों और लागत में कटौती की रणनीति का परिणाम है।

वित्त वर्ष 2024 में ओरेकल (Oracle) के राजस्व में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो 20,459 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बावजूद, कंपनी लागत प्रबंधन और AI-संचालित तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता दे रही है। यह छंटनी वैश्विक स्तर पर कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपने संसाधनों को AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर केंद्रित कर रही है। भारत में हुई यह छंटनी इस बात का संकेत है कि कंपनी अपने कार्यबल को नए तकनीकी परिवेश के अनुरूप ढालने के लिए बड़े बदलाव कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Bill Gates: AI पर गेट्स की बड़ी भविष्यवाणी, कहा इन 3 सेक्टर में कभी नहीं जाएगी नौकरी

कर्मचारियों में बेचैनी, भविष्य पर सवाल

इस छंटनी ने भारत में ओरेकल (Oracle) के कर्मचारियों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। कई कर्मचारियों का मानना है कि AI और ऑटोमेशन के बढ़ते उपयोग के चलते ऐसी छंटनियां भविष्य में और बढ़ सकती हैं। यह कदम न केवल ओरेकल, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री में तकनीकी बदलावों और लागत प्रबंधन के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को दर्शाता है।