Google Chrome: भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।
Google Chrome: भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने गूगल क्रोम (Google Chrome) यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म (Desktop Platform) पर चलने वाले क्रोम ब्राउज़र के कई वर्ज़न में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इन वल्नरेबिलिटीज़ (Vulnerabilities) का फायदा उठाकर हैकर्स न सिर्फ रिमोट अटैक कर सकते हैं, बल्कि सिस्टम पर पूरा कंट्रोल भी हासिल कर सकते हैं।

किन वर्जन पर है खतरा?
CERT-In की एडवाइजरी के अनुसार, Windows और macOS पर 140.0.7339.80/81 से पुराने वर्जन और Linux पर 140.0.7339.80 से पहले के वर्जन इन सिक्योरिटी खामियों से प्रभावित हैं। इन कमियों के जरिए हैकर्स आर्बिट्ररी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं और सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शंस को बायपास कर सकते हैं। सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह खामियां क्रोम के V8 JavaScript इंजन में use-after-free बग और टूलबार, एक्सटेंशन व डाउनलोड्स से जुड़ी गलत इंप्लीमेंटेशन के कारण हैं।
हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम पर कब्जा
एजेंसी ने कहा कि इन खामियों का इस्तेमाल कर हैकर्स किसी यूजर को विशेष रूप से डिजाइन किए गए वेबपेज पर ले जाकर उनके सिस्टम को पूरी तरह हैक कर सकते हैं। यह खतरा इतना गंभीर है कि इससे डाटा चोरी, सर्विस आउटेज और बिजनेस ऑपरेशंस में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। CERT-In ने इसे बड़े पैमाने पर साइबर हमले की क्षमता वाला खतरा बताया है।
ये भी पढ़ेंः Meta: मेटा में इंजीनियर्स के लिए मौक़ा, हिंदी चैटबॉट तैयार करने के हर घंटे मिलेंगे 4500 रुपये
गूगल ने जारी किया फिक्स
गूगल ने इन सिक्योरिटी खामियों को ठीक करने के लिए स्टेबल चैनल पर लेटेस्ट अपडेट रिलीज कर दिया है। क्रोम रिलीज ब्लॉग पर इस अपडेट की विस्तृत जानकारी दी गई है। CERT-In ने सभी यूजर्स से तुरंत अपने ब्राउजर को नवीनतम वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है जिससे हैकिंग के जोखिम से बचा जा सके।
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
- गूगल क्रोम को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट्स पर क्लिक करने से बचें।
- ब्राउजर एक्सटेंशन्स को नियमित रूप से अपडेट रखें और केवल भरोसेमंद एक्सटेंशन्स इंस्टॉल करें।
- सिस्टम में रेगुलर सिक्योरिटी पैच और अपडेट्स इंस्टॉल करें।
ये भी पढ़ेंः Internet: भारत समेत कई एशियाई देशों में इंटरनेट स्लो, बड़ी वजह सामने आई
यूजर्स के लिए तत्काल कार्रवाई जरूरी
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह खतरा सभी क्रोम यूजर्स के लिए गंभीर है। इसलिए बिना देर किए ब्राउजर को अपडेट करना और सतर्कता बरतना जरूरी है। यह कदम न केवल आपके डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि साइबर हमलों से होने वाले बड़े नुकसान को भी रोकेगा।
