सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी
Lakhimpur Kheri: खबर यूपी के लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri) से है। जहां दुधवा टाइगर रिजर्व पर संपूर्णानगर वन रेंज में एक ग्रामीण के घर मोनो कोल्ड कोबरा नाम का जहरीला सांप निकलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना पर स्नैक रेस्क्यू टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के ये 2 वीडियो देख लीजिए
दरअसल सम्पूर्णानगर वन रेंज के ही ग्राम बसही में कमलेश कुमार के घर नजदीक के जंगल से भटक कर एक जहरीला सांप भोजन की तलाश में पहुंच गया जिसको देखकर घर वालों के होश उड़ गए। जिसकी जानकारी तुरंत ही ग्रामीणों द्वारा राम गोविंद स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य जेटली भारती को दी गई, जानकारी मिलते ही जेटली भारती अपने सहयोगियों के साथ कमलेश के घर पहुंच गए जहां पर उन्होंने 2 घंटे की कड़ी कोशिशों के बाद सांप का रेस्क्यू किया और उसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया ।
इस दौरान सर्प मित्र जेटली भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सांप का नाम मोनो कोल्ड कोबरा है जो की काफी जहरीला होता है ।साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की की इन बेजुबान जानवरों को मारने की कोशिश बिल्कुल ना करें अगर यह कहीं आपको दिखाई दे तो हमें तुरंत सूचित करें ।
