Vastu Tips: इन वस्तुओं को घर में रखने से बढ़ सकता है वास्तु दोष, करें घर से बाहर

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र के बारे में कई सारी चीजें बताई गई हैं। इन्हें मानने से घर में होने वाली कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में रखे हुए कुछ ऐसे वस्तुओं के बारे में बताएंगे, जो यदि आपके घर में भी रखे हैं तो ये बरकत को रोक सकते हैं।
इन्हें घर से हटा देने से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इनका घर में होना अत्यंत शुभ माना जाता है।

जानिए कि आखिरकार कैसे लगता है Vastu Dosh

सनातन धर्म में वास्तु का बड़ा महत्व है। इसमें बताया गया है कि कैसे घर में रखे खिड़की से लेकर के दरवाजों तक से वास्तु दोष लग सकता है। इनके घर में होने से अशुभता आती है। इसलिए घर में वास्तु दोष का अहम ध्यान रखना चाहिए। इन वस्तुओं को घर में एकत्रित न होने दें।

घर में हों ये चीजें तो उन्हें तुरंत ही घर से बाहर कर दें:
देवी देवता की खंडित मूर्ति

अगर आपके घर में देवी देवताओं की खंडित मूर्ति रखी है, तो इसे नदी में प्रवाहित कर दें। घर में ऐसी प्रतिमा का रखना दुर्भाग्य होता है। इसलिए इन्हें नदी में प्रभावित कर दें या मंदिर में जाकर इन्हें रख दें।

टूटा हुआ फर्नीचर

घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है। यदि आपके घर में टूटा फूटा फर्नीचर रखा है जैसे की मेज, सोफा आदि तो इसे बाहर निकाल दें।

पुराने जूते चप्पल और बंद पड़ी घड़ी

अगर हमारे घर में पुराने टूटे चप्पल पड़े हैं या बंद घड़ी रखी है तो इसे आज ही घर से बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पुरानी और टूटे फूटे जूते और चप्पल घर में कंगाली लेकर आती है। इसलिए इन्हें घर पर नहीं रखना चाहिए।