Karishma Sachdev: टीवी मीडिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल की एंकर करिश्मा सचदेव(Karishma Sachdev) ने चैनल को अलविदा कह दिया है। ख़बर है कि करिश्मा जल्द ही किसी बड़े चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। इसके पहले करिश्मा इंडिया डेली लाइव (India Daily Live) में एंकर की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
ये भी पढ़ें: Aaj Tak: NDTV इंडिया से मोहभंग कर कई पत्रकारों ने की ‘आजतक’ में वापसी

इंडिया डेली लाइव से पहले करिश्मा भारत24 चैनल फिर (Zee Hindustan) में करीब डेढ़ साल से रहीं और बतौर एंकर/एसोसिएट प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले करिश्मा हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में काम कर चुकी हैं।

माखनलाल यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रहीं करिश्मा ने भोपाल के बंसल न्यूज़ से करियर की शुरुआत की थी। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली करिश्मा सचदेव ‘आईएनडी 24’ (IND 24) में भी काम कर चुकी हैं।
करिश्मा को उनकी तेज तर्रार एंकरिंग के लिए अब तक कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से करिश्मा सचदेव को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
