Aaj Tak: Disillusioned with NDTV India, many journalists returned to Aaj Tak!

Aaj Tak: NDTV इंडिया से मोहभंग कर कई पत्रकारों ने की ‘आजतक’ में वापसी

TV डिजिटल
Spread the love

Aaj Tak: ढाई दशकों से सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल की मिसाल बने आजतक(Aaj Tak) में कुछ तो बात है कि बड़े-बड़े पत्रकार भी यहां का मोह नहीं छोड़ पाते। दूसरे शब्दों में कहें तो आजतक में काम करना पत्रकारों के लिए एक सपने जैसा है। सटीक ख़बरों की बदौलत आजतक ने मीडिया इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रखी है। तभी तो कुछ पत्रकार, भले ही कुछ समय के लिए दूसरे चैनल में चले जाएं लेकिन मौका मिलते ही आजतक में वापसी करना नहीं छोड़ते।

भरत श्रीवास्तव

NDTV India: महज 20 दिन पहले एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) में बतौर Executive Producer ज्वाइन करने वाले भरत श्रीवास्तव(Bharat Shrivastava) का संस्थान से मोह अचानक भंग हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक भरत ने एनडीटीवी इंडिया से इस्तीफा देकर वापस आजतक(AajTak) का दामन थाम लिया है। आजतक के साथ भरत की ये दूसरी पारी है। भरत श्रीवास्तव को आजतक के फ्लैगशिप शो ब्लैक एंड व्हाइट में Deputy Executive Editor की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले भी भरत सुधीर चौधरी के कार्यकाल में ब्लैक एंड व्हाइट का अहम हिस्सा थे और उसके बाद सुधीर चौधरी के डीडी न्यूज़ शो डिकोड(Decode) का मजबूत स्तंभ बने लेकिन किसी वजह से उन्हें डिकोड छोड़ना पड़ा और वो एनडीटीवी इंडिया के साथ जुड़ गए।

भरत श्रीवास्तव वर्ष 2020 में ‘जी न्यूज’ से जुड़े हुए थे और यहां सुधीर चौधरी के नेतृत्व में इसके लोकप्रिय शो ‘डीएनए’ (DNA) को लिखने की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। इसके बाद वर्ष 2022 में वह सुधीर चौधरी के साथ ही ‘आजतक’ आ गए थे और यहां ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में भरत श्रीवास्तव वर्ष 2017 से 2020 तक ‘न्यूज18’ (News18) में भी काम कर चुके हैं। यहां वह वरिष्ठ पत्रकार किशोर अजवाणी के नेतृत्व में ‘सौ बात की एक बात’ शो की टीम का अहम हिस्सा थे।

Mayank Mishra: NDTV इंडिया छोड़ इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े मयंक मिश्रा, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Mayank Mishra पत्रकारिता, डेटा विश्लेषण और शोध के क्षेत्र में ढाई दशकों के अनुभव ने मयंक मिश्रा को अलग पहचान दिलाई है। मयंक मिश्रा वर्तमान में एनडीटीवी नेटवर्क में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर बतौर सीनियर एडिटर (DIU) इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ गए हैं। मयंक की इंडिया टुडे ग्रुप में ये दूसरी पारी है।

इसके पहले मयंक मार्च 2021 से जून 2023 तक, वे इंडिया टुडे ग्रुप में हेड, डेटा इंटेलिजेंस यूनिट रहे, जहाँ उन्होंने डेटा पत्रकारों और डिज़ाइनरों की एक टीम को नेतृत्व प्रदान किया। उनके नेतृत्व में तैयार की गई सामग्री को ग्रुप के टीवी चैनलों, वेबसाइट्स और मैगज़ीन में प्रमुखता से स्थान मिला।

 डिजिटल मीडिया में योगदान

2016 से 2019 तक वे The Quint में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर रहे। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लेखन किया, और लोकप्रिय वीडियो सीरीज ‘मयंक की बात’ का निर्माण किया। उनके कार्यकाल में The Quint Hindi एक प्रमुख डिजिटल मंच बनकर उभरा, जहाँ पेज व्यू 20 गुना और वीडियो व्यू 10 गुना तक बढ़े।

राजनीतिक और आर्थिक विश्लेषण  

मयंक मिश्रा ने साल 2013-2016 तक बिजनेस स्टैंडर्ड में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण संकट, डिजिटल इकॉनॉमी, चुनावी राजनीति और धन-बल जैसे गंभीर विषयों पर लेख लिखकर खूब सुर्खियां बटोरी। इससे पहले, सहारा न्यूज़ नेटवर्क में उन्होंने राष्ट्रीय व क्षेत्रीय चैनलों के साथ-साथ Sahara Time मैगज़ीन और राष्ट्रीय सहारा अखबार की एडिटोरियल ज़िम्मेदारी संभाली।

टीवी न्यूज में मयंक मिश्रा की भागीदारी

मयंक मिश्रा ने CNBC आवाज़ और Star News जैसी प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनलों की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बनकर शोध और कंटेंट रणनीति में योगदान दिया।    

करियर

 बिजनेस स्टैंडर्ड में बतौर संवाददाता अपने करियर की शुरुआत करने वाले मयंक मिश्रा ने यहां राजनीति और कॉर्पोरेट मामलों को कवर किया। इसके बाद वो Centre for the Study of Developing Societies (CSDS) से जुड़ गए और उन्होंने प्री-पोल सर्वे और रिसर्च में काम किया। मयंक ने एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के साथ भी उन्होंने भारतीय कंटेंट को अपडेट करने और वेब गाइड तैयार करने का कार्य किया।


  • मंयक ने साल 1992 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स  समाजशास्त्र में पीजी किया है।
  • मयंक 1994-1995 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से यूजीसी रिसर्च फेलो भी रह चुके हैं।

AaJ Tak: पाणिनि आनंद की घर वापसी, टीवी9 भारतवर्ष से आजतक पहुंचे

AaJ Tak: शायद ये आजतक(Aaj Tak) की विश्वसनीयता ही है कि आजतक छोड़ चुके पत्रकार दोबारा संस्थान में वापसी कर रहे हैं। ख़बर डिजिटल मीडिया से है। वरिष्ठ पत्रकार पाणिनि आनंद ने फिर से आजतक ज्वाइन कर लिया है। पाणिनी आनंद को आजतक डिजिटल में मैनेजिंग एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि पाणिनी आनंद पहले भी इस समूह का हिस्सा रहे हैं और अपनी पहली पारी के दौरान वह बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर ‘आजतक’ (डिजिटल) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। पाणिनि आनंद इस समूह के साथ करीब सात साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां पर बतौर डिप्टी एडिटर (डिजिटल) जॉइन किया था। बाद में संस्थान ने उन्हें प्रमोशन का तोहफा देते हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर प्रमोट किया था।

इसके बाद मार्च 2023 में यहां से बाय बोलकर उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (डिजिटल) में ग्रुप एडिटर के रूप में जॉइन किया था। कुछ समय पूर्व उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से इस्तीफा दे दिया था। ‘इंडिया टुडे’ समूह से पहले पाणिनि ‘कैच न्यूज’ के साथ बतौर सीनियर असिसटेंट एडिटर जुड़े हुए थे। यहां वह राज्यसभा टीवी से पहुंचे थे। राज्यसभा टीवी में वह न्यू मीडिया डिपार्टमेंट के हेड थे।

तमाम विषयों पर लिखने में माहिर पाणिनि आनंद मूल तौर पर रायबरेली के हैं। करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे पाणिनि आनंद ने अपने करियर की शुरुआत ‘बीबीसी’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शुरू की थी। दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेश (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के दौरान भी वह ‘नवभारत टाइम्स’,  ‘हिन्दुस्तान’ और ‘जनसत्ता’ समेत कई अखबारों के लिए लिखते थे।

‘बीबीसी’ से जुड़ने से पहले 2002-2004 तक उन्होंने दो टैब्लॉयड के संपादन का कार्य भी किया और 2004-2006 तक वे बीबीसी में बतौर कंट्रीब्यूटर जुड़े और उसके बाद 2006-2010 तक वह बीबीसी हिंदी में बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट/प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत रहे थे।

यहां करीब 6 साल काम करने के बाद वह तत्कालीन बीबीसी हेड संजीव श्रीवास्तव के साथ 2010 में सहारा मीडिया से जुड़े। यहां वह सहारा की वेब डिवीजन के एडिटोरियल हेड रहे। यहां एक साल काम करने के बाद वह 2011 में यहां से रुखसत हुए। 2011 में उन्हें सीएसडीएस की फेलोशिप मिली। उसके बाद 2012 में उन्होंने बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलुक (अंग्रेजी) मैगजीन के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई। वैसे पाणिनि आनंद डॉक्यूमेंट्री मेकिंग से भी जुड़े रहे हैं। साथ ही वे एक कवि, ब्लॉगर और थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।