Kanpur: नोएडा को भी पीछे छोड़ देगा कानपुर, जानिए केडीए की योजनाएं
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानुपर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि कानपुर के आसपास के गांवों के लिए विकास की नई संभावनाओं का द्वार खुल गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) ने शहर के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए 80 गांवों को अपने दायरे में शामिल करने का फैसला किया है। इस विस्तार के साथ ही इन गांवों को आधुनिक सुविधाएं मिलने की शुरुआत हो जाएगी। केडीए ने हाईवे, डिफेंस कॉरिडोर (Defence Corridor) और रिंग रोड (Ring Road) के पास लगभग 80 गांवों की 20,588 हेक्टेयर जमीन को शामिल किया है। इस बड़े पैमाने पर जमीन विस्तार से नोएडा की तरह यहां पर ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण संभव हो सकेगा जिससे क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।
ये भी पढ़ेंः Car Challan: गाड़ियों पर ब्राह्मण, जाट लिखवाने वाले..यहां आपका इंतजार हो रहा है!

जानिए केडीए की आगे की योजनाएं
कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) अब इन गांवों के लिए नक्शे बनाएगा, जिसके लिए कैबिनेट से प्रस्ताव पहले ही पास हो गया है। इस नोटिफिकेशन के बाद, जिला पंचायत और कानपुर विकास प्राधिकरण के बीच चल रही नक्शा पास करने की प्रक्रिया में आसानी होगी और योजना को तेजी से अंजाम दिया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Lok Adalat: नए-पुराने चालान माफ करवा लो..सिर्फ 1 दिन बाद लगने वाली है लोक अदालत
बनेंगी ऊंची इमारतों
नोटिफिकेशन के बाद, कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) इन गांवों में ऊंची इमारतों और प्लॉटों का विकास करने की तैयारी कर रहा है। इससे न केवल इलाके में विकास होगा बल्कि स्थानीय निवासियों को अत्याधुनिक आवासीय और वाणिज्यिक सुविधाएं (Commercial Facilities) मिलेगी जिससे उनकी जीवनशैली में भी काफी बदलाव आएगा।
