Greater Noida

Greater Noida: सोसायटी में महिला ने गार्ड को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida में एक महिला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सोसायटी (Society) के सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) को थप्पड़ मारते हुए पीटा। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला गार्ड को तड़ातड़ थप्पड़ मारते हुए कॉलर पकड़कर आगे खींचती और बार-बार मारती दिखाई दे रही है। देखिए पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

आपको बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित प्रेसिथम सोसाइटी का है। घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट की यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है।

Pic Social Media

गार्ड को कॉलर पकड़कर बाहर तक खींचा

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला, जो बाद में अंजू शर्मा के रूप में पहचानी गईं, गार्ड को बिना किसी स्पष्ट कारण के थप्पड़ मारती हैं, फिर कॉलर पकड़कर बाहर तक खींच ले जाती हैं और फिर से पीटना शुरू कर देती हैं। जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो महिला ने उनके साथ भी अभद्रता की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

गार्ड की शिकायत पर केस दर्ज

पीड़ित गार्ड राजकुमार यादव, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं, उन्होंने कहा कि वह पिछले एक महीने से प्रेसिथम सोसाइटी के टावर-7 में ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक अंजू शर्मा ने उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद राजकुमार ने अन्य सोसाइटी निवासियों के साथ मिलकर दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Link Road: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बनने वाले लिंक रोड का काम तेज, फर्राटा भरेगी गाड़ी

पहले भी हो चुकी हैं गार्ड्स से झड़प की घटनाएं

रेजिडेंशियल सोसाइटी में गार्ड्स और रेजिडेंट्स के बीच इस तरह की झड़पें नई नहीं हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल अप्रैल में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में एंट्री स्टीकर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि दो पक्षों में लाठी-डंडे और लात-घूंसे तक चल गए थे।

उस घटना में गार्ड ने एक निवासी की गाड़ी को रोका था क्योंकि उस पर सोसाइटी का स्टिकर नहीं था। बात इतनी बढ़ गई कि निवासियों ने गार्ड और सिक्योरिटी इंचार्ज पर हमला कर दिया था।