एक तिवारी.. सब पर भारी क्योंकि यहां पहुंच गए माधव…

TV
Spread the love

नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन में माधव तिवारी का पदार्पण हुआ है। माधव बतौर डिप्टी एडिटर चैनल से जुड़े हैं। माधव को रात 9.30 बजे के प्राइम टाइम शो की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके पहले माधव तिवारी ज़ी हिंदुस्तान से जुड़े थे और रात 8 बजे का प्राइम टाइम शो बनाते थे। मैनेजिंग एडिटर रहे शमशेर सिंह माधव को उनके काम के लिए कई बार बधाई भी दे चुके हैं।

ज़ी हिंदुस्तान से पहले माधव बतौर एंकर न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। माधव तिवारी भारत समाचार लखनऊ में बतौर आउटपुट हेड भी काम कर चुके हैं।

P7 चैनल में काम करते हुए माधव ने प्राइम टाइम शो के साथ इलेक्शन पर अलग अलग तरह के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। और कई तमाम शो प्रोड्यूस किए।

इसके अलावा माधव नेशनल वॉइस चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा था। माधव प्रभु चावला को अपना Ideal मानते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से माधव तिवारी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।   

READ :  Madhav Tiwari, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism