शमशेर सिंह के चैनल ‘इंडिया डेली’ में इस पत्रकार की एंट्री

TV

वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के चैनल से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। हितेन बिठलानी ने बतौर गुजरात ब्यूरो चीफ..चैनल ज्वाइन कर लिया है। हितेन इससे पहले करीब 6 साल तक ज़ी मीडिया ग्रुप से जुड़े थे।

ये भी पढ़ें: इंडिया टीवी से इस बड़े एंकर ने दिया इस्तीफा

ज़ी ग्रुप के बाद हितेन ने कुछ दिनों तक जागरण न्यू मीडिया की वीडियो टीम में बतौर असाइनमेंट हेड अपनी जिम्मेदारी निभाई।

नैशनल न्यूज़ एजेंसी ANI मुंबई से इंटर्नशिप के बाद हितेन ने सहारा समय मुंबई में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया और आगे चलकर प्रोड्यूसर बने। फिर हितेन कुछ समय तक गुजरात के चैनल जानो दुनिया चैनल के साथ भी जुड़े रहे। हितेन जानो दुनिया से न्यूज़18 पहुंच गए और गुजरात की कमान संभाल ली। तीन साल तक हितेन नेटवर्क18 से जुड़े रहे। और फिर ज़ी मीडिया का रुख कर लिया।

ख़बरीमीडिया की तरफ से हितेन बिठलानी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Hiten Vithalani, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,