पत्रकार बंधुओं की जोड़ी न्यूज़ नेशन पहुंची, साथ काम करने की हैट्रिक

TV
Spread the love

इंडिया न्यूज़, ज़ी हिंदुस्तान और अब न्यूज़ नेशन.. अनिल कुमार वर्मा और संदीप कुमार ने साथ काम करने की हैट्रिक लगा ली है। दोनों पत्रकार बंधु बतौर डिप्टी एडिटर न्यूज़ नेशन से जुड़े हैं। संदीप मॉर्निंग शिफ्ट में है जबकि अनिल स्पेशल प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा बने हैं।

अनिल
संदीप

अनिल और संदीप 4 सालों से ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से जुड़े थे। ‘ईटीवी’ (ETV) यूपी से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अनिल ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ (VOI) ‘महुआ न्यूज’, ‘न्यूज24’  में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं संदीप एबीपी न्यूज़ में लंबी पारी खेलने के बाद इंडिया न्यूज़ और फिर ज़ी हिंदुस्तान का हिस्सा बने थे।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अनिल और संदीप दोनों को नई पारी के लिए ढेर  सारी शुभकामनाएं।