Jio Payment Bank: बैंक में एक्स्ट्रा पैसे पर आप भी कर सकेंगे कमाई, जानिए कैसे? - मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media
Skip to content
Monday, May 18, 2026
मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

  • TV
  • दिल्ली-NCR
    • दिल्ली
    • नोएडा
    • गाज़ियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
  • राजनीति
    • बिहार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
      • हरियाणा कांग्रेस
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • बंगाल
    • गोवा
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू कश्मीर
    • चुनाव 2024
  • डिजिटल
  • एजुकेशन
    • एक मुलाकात
    • साइंस एंड टेक
    • News & Views
  • जॉब्स
  • हेल्थ & ब्यूटी
    • खाना खजाना
  • Life Style
    • Trending
    • Life Style(English)
  • बिजनेस
    • इंटरनेशनल
    • Cyber क्राइम
  • खेल
    • एशिया कप 2025
    • T-20
    • IPL 24
    • क्रिकेट WC
  • भक्ति
    • Yours राशि
  • Vastu-homes
  • NCR(English)
    • DELHI
    • GHAZIABAD
    • GREATER NOIDA
    • NOIDA
Jio Payment Bank

Jio Payment Bank: बैंक में एक्स्ट्रा पैसे पर आप भी कर सकेंगे कमाई, जानिए कैसे?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
September 24, 2025September 24, 2025सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Spread the love

Jio Payment Bank: अब आपके सेविंग्स अकाउंट में बिना उपयोग के पड़े पैसे भी कमाई का जरिया बन सकते हैं।

Jio Payment Bank: अब आपके सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) में बिना उपयोग के पड़े पैसे भी कमाई का जरिया बन सकते हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Jio Payments Bank Limited) ने एक खास सुविधा ‘सेविंग्स प्रो अकाउंट’ (Savings Pro Account) के रूप में लॉन्च की है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने अकाउंट में रखे अतिरिक्त पैसे को ‘ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स’ के ‘ग्रोथ प्लान’ में ऑटोमेटिकली इन्वेस्ट कर सकेंगे, जिससे उन्हें सामान्य सेविंग्स अकाउंट की तुलना में अधिक ब्याज मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

‘सेविंग्स प्रो’ अकाउंट की खासियतें

‘सेविंग्स प्रो’ अकाउंट (Savings Pro Account) में खाते में मौजूद अतिरिक्त राशि अपने-आप ‘ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स’ के ‘ग्रोथ प्लान’ में निवेश हो जाएगी। ये फंड्स कम जोखिम वाले माने जाते हैं और इनके जरिए ग्राहकों को 6.5 प्रतिसत तक ब्याज मिल सकता है। इस स्कीम में कोई एंट्री या एग्जिट फीस नहीं है, न ही कोई छिपा हुआ चार्ज या लॉक-इन पीरियड है। ग्राहक अपने निवेश की सीमा तय कर सकते हैं, रिटर्न को ट्रैक कर सकते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ अपने फंड्स का प्रबंधन कर सकते हैं।

कैसे शुरू करें ‘सेविंग्स प्रो’?

नए ग्राहकों के लिए

जिनके पास जियो पेमेंट्स बैंक का सेविंग्स या सैलरी अकाउंट नहीं है, उन्हें पहले एक सेविंग्स अकाउंट खोलना होगा। इसके बाद वे इसे ‘सेविंग्स प्रो’ में अपग्रेड कर सकते हैं।

मौजूदा ग्राहकों के लिए

जिन ग्राहकों के पास पहले से जियो पेमेंट्स बैंक का सेविंग्स या सैलरी अकाउंट है, वे सीधे अपने खाते को ‘सेविंग्स प्रो’ में अपग्रेड कर सकते हैं। JPB वॉलेट या आधार A-OTP अकाउंट वाले ग्राहकों को पहले सेविंग्स अकाउंट में अपग्रेड करना होगा, फिर वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

निवेश और निकासी की प्रक्रिया

ग्राहक अपने अकाउंट को कुछ ही क्लिक में ‘सेविंग्स प्रो’ में अपग्रेड कर सकते हैं। शुरुआत में न्यूनतम 5,000 रुपये की निवेश सीमा तय की जा सकती है। इस सीमा से अधिक राशि अपने-आप ‘ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स’ में निवेश हो जाएगी। ग्राहक रोजाना अधिकतम 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। निकासी के लिए, ग्राहक अपने निवेश का 90 फीसदी हिस्सा (अधिकतम 50,000 रुपये) तुरंत निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा राशि की निकासी के लिए 1 से 2 कामकाजी दिन लग सकते हैं, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों के अनुसार होगा।

क्या बचे हुए बैलेंस पर ब्याज मिलेगा?

हां, जो राशि ‘ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स’ में निवेश नहीं होगी, उस पर सामान्य सेविंग्स अकाउंट की तरह ब्याज मिलता रहेगा। इससे ग्राहकों को दोहरी कमाई का मौका मिलेगा।

‘सेविंग्स प्रो’ अकाउंट कैसे बंद करें?

अगर ग्राहक ‘सेविंग्स प्रो’ अकाउंट बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अपने निवेश को निकालना होगा। इसके बाद जियो पेमेंट्स बैंक की सामान्य प्रक्रिया के तहत अकाउंट बंद किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः ATM: अब ATM जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ही निकाल सकेंगे कैश!

क्यों है यह सुविधा खास?

‘सेविंग्स प्रो’ अकाउंट (Savings Pro Account) पूरी तरह से डिजिटल और उपयोगकर्ता के अनुकूल है। यह ग्राहकों को अपने अतिरिक्त फंड्स पर बेहतर रिटर्न कमाने का अवसर देता है, बिना किसी जटिल प्रक्रिया या अतिरिक्त शुल्क के। ग्राहक अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं, लिमिट बदल सकते हैं और अपने पैसों पर पूरा नियंत्रण रख सकते हैं। यह सुविधा न केवल कमाई बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि निवेश को आसान और पारदर्शी भी बनाती है।

Tagged Business Hindi NewsHindi newsJio Payment BankJio Payments Bank Savings ProJio Savings Pro accountJioFinance app savings planKhabri MediaSavings AccountSavings Pro Account

Post navigation

UP News: CM योगी का तोहफा, 45 हज़ार मेधावी बच्चों को मिलेगी स्कूटी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन- CM विष्णु देव साय

Related Posts

Health Tips: आंखों की रोशनी तेज करने के लिए ठंड भर खाएं ये पत्तियां, नहीं लगेगा चश्मा

January 2, 2024January 2, 2024नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Government Scheme: इस सरकारी योजना में मिलेंगे 70 लाख रुपए, टैक्स देने का भी नहीं होगा झंझट

February 19, 2024February 19, 2024नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Noida में जंगल फ़ील देने वाला आलीशान रेस्तराँ..ये है डिटेल

January 31, 2024January 31, 2024नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Data

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022

मुख्य शीर्षक

  • एक मुलाकात
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • राजनीति
  • TV
  • बिजनेस
  • वायरल
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • जॉब्स

Useful Links

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Web Stories

8 august shani
લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે?
જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય?
લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી?
આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ

Latest News

  • Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, CM हेमंत सोरेन आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र May 18, 2026
  • Delhi News: दिल्ली CM रेखा गुप्ता बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता May 18, 2026
  • Rajasthan News: ग्राम रथ अभियान में सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं May 18, 2026
  • MP News: मुख्यमंत्री आवास पर डॉ. मोहन यादव की बड़ी बैठक, मंत्रियों और विधायकों को दिया जनता से जुड़ने का मंत्र May 18, 2026
  • Haryana News: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बनेगी महाराणा प्रताप चेयर, सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान May 18, 2026
  • Anil Pandey: दैनिक जागरण डिजिटल के नए मैनेजिंग एडिटर से मिलिए May 17, 2026
  • Chhattisgarh News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत May 17, 2026
  • Chhattisgarh News: ग्रामीण अंचल की बेटी कुसुम लता बनी प्रेरणा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित May 17, 2026
2025 © Khabri Media. ALL Rights Reserved | Khabri Media is Owned and Operated by the Parent Company "Sam Communications" | Theme: News Portal by Mystery Themes.
8 august shani લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે? જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય? લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી? આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ