लोकसभा आखिरी चरण के मतदान में झारखंड नंबर-1..जानिए दूसरे राज्यों का हाल

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड चुनाव 2024 झारखंड पंजाब बिहार राजनीति
Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम यानी 7वें चरण के मतदान आज शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। अंतिम चरण में, 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा क्षेत्रों (Lok Sabha Constituencies) के मतदाता अपने मताधिकार (Suffrage) का प्रयोग किया। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ की सीटों में मतदान हुआ। निर्वाचन क्षेत्रों में 907 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान….
ये भी पढ़े: CM केजरीवाल का केंद्र पर हमला..पंजाब को अधिकार नहीं दे रही मोदी सरकार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

जानिए किस राज्य की किन सीटों पर हुआ मतदान?

उत्तर प्रदेश (13 सीट): वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, घोसी, राबर्ट्सगंज, सलेमपुर, देवरिया, महाराजगंज, बांसगांव, गोरखपुर और कुशीनगर।

पंजाब (13 सीट): गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट और फिरोजपुर।

पश्चिम बंगाल (9 सीट): दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर।

बिहार (8 सीट): नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, आरा और बक्सर।

ओडिशा (6 सीट): बालासोर, भद्रक, केंद्रपाडड़ा, मयूरभंज, जाजपुर और जगतसिंहपुर।

हिमाचल प्रदेश (4 सीट): शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर।

झारखंड (3 सीट): राजमहल, दुमका और गोड्डा।

आपको बता दें कि मतदान (Vote) के आंकड़ें सुबह 9 बजे अपनी बढ़त बनाने वाला हिमाचल प्रदेश दोपहर तीन बजे तक तीसरे नंबर पर पहुंच गया। वहीं, तीन बजे तक झारखंड (Jharkhand) ने तेजी पकड़ते हुए हि‍माचल को पछाड़ा और पहले नंबर पर जगह बनाई। वहीं, दोपहर एक बजे तक सबसे पीछे रहने वाले ओडिशा ने दौड़ लगाते हुए अपनी स्‍थि‍ति में सुधार किया और 5वें नंबर पर तीन बजे तक जगह बनाई। इसके साथ ही बिहार को सबसे कम मतदान के आंकड़ों के साथ अपने स्‍थान पर धकेल दिया। आइए जानते हैं किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह 9 बजे तक

हिमाचल प्रदेश–14.35 %
उत्तर प्रदेश–12.94 %
पश्चिम बंगाल–12.63 %
झारखंड–12.15 %
चंडीगढ़–11.64 %
बिहार–10.58 %
पंजाब–9.64 %
ओडिशा–7.69 %

सुबह 11 बजे तक

हिमाचल प्रदेश–31.92 %
झारखंड–29.55 %
पश्चिम बंगाल–28.10 %
उत्तर प्रदेश–28.02 %
चंडीगढ़–25.03 %
बिहार–24.25 %
पंजाब–23.91 %
ओडिशा–22.64 %
कुल मतदान– 26.30 %

दोपहर 1 बजे तक

हिमाचल प्रदेश– 48.63%
झारखंड– 46.80%
पश्चिम बंगाल– 45.07%
चंडीगढ़– 40.14%
उत्तर प्रदेश– 39.31%
पंजाब– 37.80%
ओडिशा– 37.64%
बिहार– 35.65%

दोपहर 3 बजे तक

झारखंड– 60.14%
पश्चिम बंगाल– 58.46%
हिमाचल प्रदेश– 58.41%
चंडीगढ़– 52.61%
ओडिशा– 49.77%
उत्तर प्रदेश– 46.83%
पंजाब– 46.38%
बिहार– 42.95%
कुल- 49.68% मतदान

कितने मतदाता?

पुरुष– लगभग 5.24 करोड़
महिलाएं– 4.82 करोड़
ट्रांसजेंडर– 3574
कुल– 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता

हॉट सीटों पर किस पार्टी से कौन व‍िराजमान?

Pic Social Media

उत्तर प्रदेश की प्रमुख सीटें

बीजेपी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

गोरखपुर सीट:

बीजेपी- सांसद रवि किशन
सपा- काजल निषाद

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सीट मंडी सीट:

बीजेपी- कंगना रनौत
कांग्रेस–विक्रमादित्य सिंह

बिहार की प्रमुख सीटें काराकाट सीट:

एनडीए – (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
इंडिया गठबंधन — CPI (ML)L के राजा राम सिंह
निर्दलीय- भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह

पटना साहिब सीट:

बीजेपी– सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
कांग्रेस– पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत

पंजाब की मुख्‍य सीटें खडूर साहिब:

शिरोमणि अकाली दल- अमृतपाल सिंह
कांग्रेस- सांसद जसबीर सिंह गिल
आम आदमी पार्टी– लालजीत भुल्लर
बीजेपी– मंजीत सिंह मन्ना
अकाली दल– विरसा सिंह वल्टोहा

फरीदकोट:

बीजेपी– हंस राज हंस (बॉलीवुड और पंजाबी गानों के गायक)
कांग्रेस–अमरजीत कौर
आम आदमी पार्टी– करमजीत अनमोल
अकाली दल– राजविंदर सिंह रंधावा

जालंधर:

कांग्रेस– पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
बीजेपी– सुशील रिंकू
आम आदमी पार्टी– पवन टीनू शिरोमणि
अकाली दल– मोहिंदर सिंह केपी
बहुजन समाज पार्टी– बलविंदर कुमार

पश्चिम बंगाल की प्रमुख सीटें डायमंड हार्बर:

टीएमसी– अभिषेक बनर्जी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे)
बीजेपी– अभिजीत दास बॉबी
CPI(M)– प्रतिकुर रहमान

जादवपुर सीट:

तृणमूल कांग्रेस– एक्ट्रेस शायनी घोष
बीजेपी– अनिर्बान गांगुली (लेखक)