Jharkhand

Jharkhand: किसानों को हेमंत सरकार का तोहफ़ा, धान पर MSP से ज्यादा मिलेगा बोनस

झारखंड राजनीति
Spread the love

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार किसानों को धान के खरीद मूल्य का एकमुश्त भुगतान करेगी।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने किसानों (Farmers) के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में तैयार यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है।

Pic Social Media

एकमुश्त भुगतान से किसानों को बड़ी राहत

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के निर्देश पर राज्य सरकार किसानों को धान के खरीद मूल्य का एकमुश्त भुगतान करेगी। इससे किसानों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और बिचौलियों पर निर्भरता भी खत्म होगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसान सीधे लाभ प्राप्त करें और उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर मिले।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में 183 करोड़ की पेयजल योजनाओं को मिली मंजूरी

15 दिसंबर से धान खरीद की शुरुआत

राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफान अंसारी (Minister Irfan Ansari) ने कहा कि धान की कटाई अगले 10–15 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के निर्णय के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उन्हें बेहतर मूल्य सुनिश्चित होगा।

मोंथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत

हाल ही में राज्य के कई हिस्सों में मोंथा चक्रवात और लगातार बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे समय पर मुख्यमंत्री सोरेन सरकार का यह कदम किसानों के लिए बड़ी राहत के रूप में सामने आया है। बोनस और बेहतर खरीद व्यवस्था से किसानों की आर्थिक परेशानी कम होगी और वे नुकसान से उबरने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: घाटशिला की ऐतिहासिक जीत के बाद CM हेमंत से मिले नवनिर्वाचित MLA सोमेश सोरेन

किसानों के हित में संवेदनशील सरकार

इस घोषणा से एक बार फिर साबित होता है कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। किसान हितैषी नीतियों और समय पर किए जा रहे फैसलों से सरकार न केवल किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है, बल्कि खेती-किसानी को मजबूत आधार देने का प्रयास भी कर रही है।