Jharkhand

Jharkhand: हर बच्चे को मिलेगा शिक्षा-पोषण का अधिकार, CM हेमंत सोरेन से UNICEF प्रतिनिधि ने की मुलाकात

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन से यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की।

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से बुधवार को यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी (Cynthia McCaffery) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। सीएम सोरेन ने यूनिसेफ (UNICEF) के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि झारखंड सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए राज्य सरकार बच्चों में कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का तोहफा, कर्मचारियों को मोबाइल और रिचार्ज के लिए मिलेंगे पैसे

इस अवसर पर यूनिसेफ (UNICEF) की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी (Cynthia McCaffery) ने राज्य सरकार के साथ मिलकर बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने यूनिसेफ द्वारा झारखंड में संचालित योजनाओं, गतिविधियों और कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Truecaller ने दिखाया AI का जादू, अब आपके मैसेज पहले से ज़्यादा स्मार्ट!

यूनिसेफ को मिलेगा पूरा सहयोगः सीएम सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने भरोसा दिलाया कि यूनिसेफ के साथ मिलकर राज्य सरकार बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से झारखंड के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा और इसका लाभ भविष्य में निश्चित तौर पर दिखाई देगा। इस मुलाकात के दौरान यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग भी उपस्थित थीं।