Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

झारखंड राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, विमल लकड़ा के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा (Vimal Lakra) के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Minister Irfan Ansari) को निर्देशित किया कि विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए और उन्हें इसकी जानकारी दी जाए।

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से जानकारी दी कि झारखंड सरकार विमल लकड़ा के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Pic Social Media

मंत्री सुदिव्य कुमार ने अस्पताल में की मुलाकात

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री सुदिव्य कुमार (Minister Sudivya Kumar) ने भी रांची के अस्पताल में भर्ती विमल लकड़ा से मुलाकात की। उन्होंने हॉकी खिलाड़ी की पत्नी से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर संजय से जानकारी ली। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिया कि विमल लकड़ा को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

खेत में बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा (Hockey Player Vimal Lakra) सोमवार को सिमडेगा स्थित अपने गांव में खेत में बेहोश पाए गए थे। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने जानकारी दी कि वे खेत में काम करने गए थे, जहां अचानक बेहोश हो गए। 45 वर्षीय विमल लकड़ा को पहले प्राथमिक उपचार के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां किए गए सिटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: दिल्ली के झारखंड भवन में लगेगी वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा, CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड सरकार द्वारा उनके इलाज की लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारियों को उन्हें हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।