Jharkhand

Jharkhand सरकार की इस योजना को मिल रहा हर माह सम्मान, 50 लाख से अधिक महिलाओं को हो रहा लाभ

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand News: इस योजना के तहत हेमंत सरकार हर महीने लाभुकों को 2500 रुपये दे रही है

Jharkhand News: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अगुवाई में चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Chief Minister Mainiyan Samman Yojana) महिलाओं को सशक्त बनाने का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने लाभुक महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये सीधे ट्रांसफर कर रही है। नवंबर की राशि भी जारी करने की तैयारी चल रही है।

Pic Social Media

योजना की शुरुआत और उद्देश्य

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की तत्कालीन सरकार ने अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य 18 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। तब से यह योजना पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि हर माह लाभुकों के खाते में सीधे 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। योजना के संचालन में त्योहारों और विशेष अवसरों का भी ध्यान रखा जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

लाभुकों की संख्या और राशि का वितरण

योजना की पहली किस्त अगस्त 2024 में 1,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जारी की गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने वादा किया कि सत्ता में आने पर राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी जाएगी, जिसे दिसंबर 2024 से लागू किया गया। पहली बार 6 जनवरी 2025 को सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में 56 लाख 61 हजार 791 लाभुकों के खाते में 1,415 करोड़ 44 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए रिमोट का बटन दबाया। तब से यह राशि नियमित रूप से जारी हो रही है। अक्टूबर माह में दीपावली से पहले 51 लाख 4 हजार 168 लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: इस योजना के तहत अब मिलेंगे 2 लाख रुपए, हेमंत सरकार ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

बजट में विशेष प्रावधान

इस योजना की अहमियत इस बात से स्पष्ट होती है कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के 1,45,400 करोड़ रुपये के अबुआ बजट में इस योजना के लिए विशेष प्रावधान किया था। योजना के लिए कुल 13,363.35 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अब तक 9,900 करोड़ रुपये निर्गत किए जा चुके हैं। अप्रैल 2025 से अक्टूबर 2025 तक औसतन 51 लाख लाभुकों के हिसाब से करीब 9,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

Pic Social Media

लाभुक जिलों का विवरण

सबसे अधिक लाभुक गिरिडीह जिले में हैं, इसके बाद रांची, धनबाद, पलामू और बोकारो जिलों का स्थान है। वहीं, सबसे कम लाभुक सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़ और कोडरमा जिलों में हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार की पहल, किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प

आगे की योजना

वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9,900 करोड़ रुपये के बजट में से अब तक करीब 9,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक कुल पांच किस्तें और जारी होंगी, जिसके लिए औसतन 6,375 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिबद्धता के कारण मंईयां सम्मान योजना हर माह लाखों महिलाओं तक निरंतर लाभ पहुंचा रही है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।