Jharkhand News: देश भर में आज बुधवार को दुर्गा नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Jharkhand News: देश भर में आज बुधवार को दुर्गा नवमी (Durga Navami) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा (Maa Durga) से सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
सोशल मीडिया X पर सीएम का संदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में लिखा, ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ महानवमी के शुभ और पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।’ उन्होंने इस पर्व को शक्ति, श्रद्धा, आराधना और सद्भाव का प्रतीक बताया। सीएम ने आगे कहा, ‘इस शुभ अवसर पर मां सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान कर, सभी की मनोकामना पूर्ण करें। जय मां जगत जननी!’
ये भी पढ़ेंः Jharkhand स्थापना दिवस पर कई बड़ी योजनाओं की होगी शुरुआत, युवाओं और छात्रों को मिलेगा लाभ
नवमी पर्व का महत्व
नवमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व मुख्य रूप से दो प्रमुख घटनाओं के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पहला, राम नवमी, जो चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। दूसरा, दुर्गा नवमी, जो शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन करते हैं, पवित्र ग्रंथों का पाठ करते हैं और भगवान राम व मां दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

