Jharkhand

Jharkhand: रांची में होगा भव्य रावण दहन कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन को मिला सपरिवार आमंत्रण

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: रांची में मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में 2 अक्टूबर 2025 को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी (मोरहाबादी) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति (अरगोड़ा) के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को इन आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

मुख्यमंत्री ने आयोजकों को दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि विजयादशमी का यह आयोजन केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, शिक्षकों के 26 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

मौके पर मौजूद रहे

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी (मोरहाबादी) के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, महासचिव राजेश मेहरा, वरीय उपाध्यक्ष रणदीप आनंद मौजूद थे। इसके अलावा, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति (अरगोड़ा) के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद साहू, वरीय उपाध्यक्ष पंचानंद कुमार, कंचन साहू और रवि साहू भी उपस्थित रहे।