भारत की अग्रणी प्रचार-प्रसार रणनीति, सरकारी संपर्क और मीडिया संबंधों की कंपनी StrateRise Consulting ने जगत एन. सिंह को वाइस प्रेसिडेंट – Government Relations के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कंपनी ने अपनी लीडरशिप टीम को और मजबूत किया है।
नई भूमिका में जगत एन. सिंह सरकारी इकाइयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के साथ कंपनी के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके साथ ही वे सरकार से जुड़े विभिन्न सूचना और प्रसारण कार्यक्रमों जैसे PR, इवेंट्स, फिल्म और मीडिया अभियानों के माध्यम से कंपनी की व्यावसायिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कंपनी की ग्रोथ में निभाएंगे अहम भूमिका
StrateRise Consulting के संस्थापक और CEO युवराज मेहता ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि जगत सिंह का अनुभव और मीडिया इंडस्ट्री की गहरी समझ कंपनी की Government Practice को नई मजबूती देगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य एक ऐसी भारतीय कंसल्टिंग कंपनी बनना है जिसकी पहचान वैश्विक स्तर पर हो। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी लगातार देश की श्रेष्ठ प्रतिभाओं और आधुनिक संसाधनों को अपने साथ जोड़ रही है।
मीडिया और PR क्षेत्र में लंबा अनुभव
StrateRise Consulting से जुड़ने से पहले जगत एन. सिंह ने मीडिया और जनसंपर्क (PR) के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है।
उन्होंने अपने करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिनमें NDTV, Network18, TV Today Network और ITV जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जगत एन. सिंह ने कहा कि StrateRise Consulting की टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।
उन्होंने कहा कि मीडिया, उद्योग और सरकारी नीतियों की उनकी समझ तथा विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ मजबूत संबंधों के जरिए वे कंपनी की Government Practice को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
भारतीय कंसल्टिंग सेक्टर में मजबूत पहचान
भारतीय बाजार की गहरी समझ और व्यापक अनुभव के साथ StrateRise Consulting एक मजबूत कंसल्टिंग फर्म के रूप में उभर रही है। कंपनी का उद्देश्य Global Standards और भारतीय विशेषज्ञता के संयोजन के साथ ऐसे समाधान प्रदान करना है जो व्यवसायों की वृद्धि और विस्तार में मददगार साबित हों।
