IPL Schedule 2025

IPL Schedule 2025: आईपीएल के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार..ये रही मैच की पूरी डिटेल

IPL 2025 T-20 TOP स्टोरी Trending क्रिकेट WC खेल
Spread the love

IPL Schedule 2025: बीसीसीआई ने रविवार को IPL 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

IPL Schedule 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का 18वां सत्र 22 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Asteroid: सावधान! 38 हज़ार KM की रफ़्तार से आ रही है तबाही..भारत के कई शहरों के लिए ख़तरा

IPL Schedule 2025
Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आईपीएल के 2025 सत्र में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जो 13 स्थानों पर कुल 74 मैच खेलेंगी। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है, और 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।

यहां देखें IPL 2025 का फुल शेड्यूल

12 डबल हेडर मुकाबले होंगे

आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर मुकाबला 22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले के बाद, 23 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा। इस दिन पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

तीन टीमों के 2-2 होम ग्राउंड्स

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में तीन टीमें दो-दो होम ग्राउंड्स पर मैच खेलेंगी। दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। राजस्थान अपने घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगा, जबकि शेष घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। पंजाब अपनी चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैच खेले जाएंगे।

हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ मुकाबले

लीग चरण के बाद, प्लेऑफ के मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेज़बानी करेगा। इसके बाद, कोलकाता 23 मई को क्वालिफायर 2 और 25 मई को फाइनल की मेज़बानी करेगा।

कोलकाता ने जीता था IPL 2024 का खिताब

आईपीएल 2024 का सीजन रोमांचक था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब जीता था।