IPL 2025 का बड़ा मुकाबला आज, क्वालीफायर-1 में RCB और पंजाब में होगी जोरदार टक्कर
IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की जंग की शुरुआत आज से होने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का क्वालीफायर 1 का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच आईपीएल क्वालीफायर 1 मुकाबला होगा। यह मैच पंजाब के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। आरसीबी और पंजाब की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए शाम 7:30 बजे से मैदान पर आपस में टकराती हुई नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB के आगे लखनऊ हुई पस्त, इस बल्लेबाजी ने खेली तूफानी पारी
आपको बता दें कि क्वालीफायर-1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। यानी बेंगलुरु (RCB) और पंजाब की विजेता टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी। लीग स्टेज समाप्त होने पर प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर रही।
आरसीबी-पंजाब, कौन किस पर भारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में से किस का पलड़ा किस पर भारी है यह कहना बहुत ही मुश्किल का काम है। दोनों ही टीमें एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। आरसीबी और पंजाब ने आईपीएल में अब तक कुल 35 मैच एक दूसरे के साथ खेले हैं। इनमें आरसीबी (RCB) ने 17 मुकाबले में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स को 18 मैचों में जीत प्राप्त हुई है। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही हैं।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: पंजाब किंग्स के तूफान में उड़ी मुंबई, इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच रही कांटे की टक्कर
बात की जाए इस सीजन की तो आईपीएल 2025 के लीग मैच के दौरान दो बार टक्कर हुई। ये दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार टकराईं तो पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया, वहीं दूसरी बार दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई तो आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया। इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच बराबर का मुकाबला रहा है।
इस सीजन घर से बाहर दिखा आरसीबी का ऐतिहासिक प्रदर्शन
आईपीएल (IPL) के इतिहास में अभी तक जहां टीमों का उनके घर पर दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस सीजन आरसीबी ने कुछ ऐसा करके दिखाया जो पहले किसी भी टीम ने नहीं किया था। आरसीबी ने घर के बाहर खेले सभी 7 मैचों में जीत दर्ज की है, ऐसे में क्वालीफायर-1 मुकाबले में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर – युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली (Virat Kohli), फिल साल्ट, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर – नुवान तुषारा/ टिम डेविड
