IPL 2025

IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज होगा RCB का गुजरात टाइटन्स से मुकाबला, जानें कौन है किसपर भारी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: RCB और GT के बीच आज होगी कड़ी टक्कर, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग XI

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का मैच नंबर 14 बहुत ही शानदार होने वाला है। आईपीएल (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस मैदान पर दो बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें से प्रत्येक टीम ने एक-एक जीत दर्ज की है।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: पंजाब के शेरों ने लखनऊ के नवाबों को 8 विकेट से हराया, 22 गेंद रहते ही जीता मुकाबला

Pic Social Media

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए अभी तक यह सीजन बहुत ही अच्छा रहा है। आरसीबी (RCB) दो जीत के साथ मैदान में उतरेगी, जिसमें उसने टारगेट का पीछा करने और बचाव करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। यह इस सीजन का उनका पहला घरेलू मैच होगा और वे अपने उत्साही फैंस के सामने प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्सुक होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के नेतृत्व में RCB की आईपीएल 18 में शुरुआत अच्छी हुई है, जिसमें प्रमुख खिलाड़ी ज़रूरत पड़ने पर आगे आकर टीम की सफलता में योगदान दे रहे हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स ने सीज़न में बहुत अच्छी शुरुआत नहीं की। उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपने अगले मैच में जोरदार वापसी की और बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की। आरसीबी बनाम जीटी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 3 बार जीत दर्ज की है, वहीं जीटी को 2 मैचों में ही सफलता मिली है। अब तक कोई मुकाबला बिना परिणाम के समाप्त नहीं हुआ है।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: Mumbai Indians ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया

किंग बनाम प्रिंस के बीच भी होगा मुकाबला

ये मुकाबला किंग बनाम प्रिंस के बीच भी होगा। एक ओर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जिन्हे प्रिंस कहा जाता है। तो दूसरी ओर आरसीबी में शामिल दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli), जो क्रिकेट के किंग नाम से जाने जाते हैं। आरसीबी की बात करें तो वह अंक तालिका में टॉप पर है, उसने पिछले दोनों मैच जीते हैं। वहीं गुजरात ने 2 में से 1 मैच जीता है और वह तालिका में चौथे नंबर पर है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के कुल 95 मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 50 बार जीती है। टॉस जीतने वाले कप्तान ने 50 बार मुकाबला जीता है। इस स्टेडियम में क्रिस गेल ने 175 का स्कोर बनाया था, जो आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है। 287 रनों का टोटल इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा टोटल है, जो SRH ने RCB के खिलाफ बनाया था। सबसे छोटा स्कोर 82 का है, जो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ बनाया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जानत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह। रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।