Noida

Noida: नोएडा की इस सोसायटी में पिटबुल का अटैक..युवक का पैर चबा डाला

TOP स्टोरी ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा सोसायटी में पिटबुल ने युवक पर बोला हमला, वीडियो हुआ वायरल

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन किसी न किसी को आवारा कुत्ते (Stray Dogs) अपना शिकार बनाते रहते हैं। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में स्थित सोसाइटियों में आए दिन कोई न कोई कुत्तों से संबंधित घटनाएं सामने आ ही जाती हैं, जिसके कारण नोएडावासियों में अब कुत्तों के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है नोएडा के एक रेजिडेंशियल सोसाइटी (Residential Society) से। जहां एक युवक को पिटबुल नस्ल के एक खूंखार कुत्ते ने नोंच खाया है। इस मामले में संबंधित स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी ही नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के रेजिडेंशियल सेक्टर (Residential Sector) में संचालित डॉग शेल्टर होम में सोमवार सुबह खूंखार पिटबुल डॉग ने एक युवक को काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोग काफी डरे हुए हैं।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा होगा जाम फ्री..600 करोड़ से बनेगी एलिवेटेड रोड

अवैध डॉग शेल्टर होम चल रहा है

सेक्टर-108 के पूर्व महासचिव सतपाल नागर ने मीडियो को पूरी घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। ये घटना सेक्टर-108 के ब्लॉक सी-100 में अवैध रूप से चल रहे एक डॉग शेल्टर होम (Dog Shelter Home) में हुई है। वहां काम कर रहे एक युवक को पिटबुल नस्ल के खतरनाक एक कुत्ते ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खूंखार पीटबुल के जबड़े में आये युवक अपनी जान बचाने के लिए लाख कोशिश की, लेकिन कुत्ते से छोड़ा नहीं। युवक के चिल्लाने पर आस-पास के लोग लाठी-डंडों से कुत्ते को मारा तब जाकर उसने युवक का पैर छोड़ा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पैर ही चबा गया पिटबुल

पूर्व महासचिव सतपाल नागर ने आगे कहा कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना घटने के लगभग आधे एक घंटे बाद मौके पर थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीम पहुंची और अपनी जांच पड़ताल की। सोसाइटी के सी-100 में ये अवैध रूप से एक डॉग शेल्टर चलाया जा रहा है। इस डॉग शेल्टर होम में खतरनाक ब्रीड के पीटबुल डॉग समेत लगभग 10 से 12 कुत्ते पाल रखे है। इन दोनों शेल्टर होम के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Hindon Airport: IGI जाने की जरूरत नहीं..हिंडन से इन शहरों के लिए फ्लाइट

प्राधिकरण नहीं लिया शिकायत का संज्ञान

सतपाल नागर ने बताया कि पूर्व में नोएडा प्राधिकरण को सेक्टर में हो रही कुत्तों से संबंधित घटनाओं को लेकर एक पत्र लिख भी चुके हैं। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। इसका नतीजा आज एक युवक को जख्मी होकर चुकाना पड़ा। राहत की बात यह रही कि उस खूंखार कुत्ते के जबड़े से वह युवक किसी तरह बच गया नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। सतपाल नागर ने मांग की है कि नोएडा में चल रहे अवैध डॉग शेल्टर बंद करवाए जाएं और घरों में पाले गए पिटबुल जैसे विदेशी नस्ल के प्रतिबंधित कुत्तों पर प्रतिबंध लगाकर नोटिस दिया जाए।

पुलिस को नहीं है जानकारी

मामले में थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क कर जानकारी मांगनी का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि ये घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है। बल्कि थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भंगेल की है। इतनी बड़ी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद और सेक्टर निवासी के जानकारी देने के बाद भी इनको इस घटना की कुछ भी जानकारी नहीं थी, लोग इस पर सवाल कर रहे हैं।