IPL 2025

IPL 2025: चेन्नई और RCB के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: विराट, जडेजा और म्हात्रे की धमाकेदार पारियों से फैंस को मिला भरपूर मजा, जानिए किसको मिली जीत

IPL 2025: 3 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 52वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दी। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली, जैकब बैथल और रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने अर्धशतक लगाया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात के आगे हैदराबाद हुई पस्त, इस गेंदबाज ने हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट

चेन्नई (Chennai) की ओर से मथीसा पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इस मुकाबले में चेन्नई को 2 रनों से हार मिली। सीएसके (CSK) की तरफ से आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेली। वहीं जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। RCB के लिए लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों के बीच हुए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 58 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। शेख रशीद 14 और सैम करन पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। 17 वर्षीय बल्लेबाज ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और पांच छक्के निकले। वहीं, रवींद्र जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने 12 और शिवम दुबे ने आठ रन बनाए बता दें कि इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल पाए।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेपॉक में पंजाब के तूफान में उड़ी CSK, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई चेन्नई?

वहीं इस मुकाबले के पहली पारी में आरसीबी (RCB) की तरफ से जैकब बेथेल और विराट कोहली ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) ने बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और दो छक्के ठोके। वहीं, किंग कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड की पारी ने मुकाबले में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में 53 रन बनाए। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने 17, रजत पाटीदार ने 11 और जितेश शर्मा ने सात रन बनाए। वहीं, टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई (CSK) के लिए मथीशा पथिराना ने तीन विकेट झटके जबकि नूर अहमद और सैम करन (Sam Curran) ने एक-एक विकेट हासिल किया।