IPL 2025: कोलकाता को मिली जीत या चेन्नई मारेगी बाजी, क्या कहते हैं आंकड़े?
IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब होने वाले मुकाबले इतने टाइट हो गए हैं कि एक जीत या हार सीधा प्लेऑफ का खेल बदल सकती हैं। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला कई टीमों का खेल खराब कर सकता है। आपको बता दें कि आज आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मैच नंबर 57 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) आज इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से भिड़कर IPL 2025 में अपने जीत का अभियान को जारी रखेगी।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने बारिश के बीच मुंबई को धोया, किस बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी?
कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मुकाबले पर पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) पर एक रन से जीत दर्ज की थी। हाल ही में मिली जीत ने प्लेऑफ में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम अपने बचे हुए सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी और उम्मीद करेगी कि दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में आएं। वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली टीम लगातार चौथी हार से उबर रही है। इस सीजन में बाहर होने वाली पहली टीम होने के नाते, येलो आर्मी के पास दूसरी टीमों की पार्टियों को खराब करने का मौका है।
धर्मशाला स्टेडियम की कैसी होगी पिच
ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) की पिच पर ज्यादातर बराबरी का मुकाबला होने की उम्मीद रहती है। इस सीजन में, सतह ने शुरुआत में स्विंग और बाउंस के साथ सीमर्स की सहायता की है, वहीं घास की परत के कारण स्पिनरों के लिए यह मुश्किल रही है। वहीं दूसरी पारी में ओस अहर रोल निभा सकती है। पिछले मुकाबले में यहां धीमी गति के गेंदबाजों को पकड़ और सफलता मिली थी, लेकिन इस बार पिच से बल्लेबाजों को ज़्यादा मदद मिलने की उम्मीद है।
इस मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर खड़ा बना सकती है। इस सीजन में ईडन गार्डन्स की पिच सूखी दिखाई दे रही है, जिससे स्पिनरों को ग्रिप और टर्न मिल रहा है, खास तौर पर बीच के ओवरों में। गेंद के पुराने होने के बाद तेज गेंदबाज भी खेल में आ गए हैं, जिससे वेरिएशन और कटर खास तौर पर प्रभावी हो गए हैं। बल्लेबाजों को शुरुआत में सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि जब तक सेट न हो जाए तब तक स्ट्रोक बनाना आसान नहीं होता।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?
दोनों टीमों के हेड टू हेड के आंकड़े
KKR और चेन्नई (CSK) के बीच अब तक हुए 30 मुक़ाबलों में 19 में चेन्नई (CSK) वहीं 11 मुकाबले में केकेआर (KKR) को जीत मिली है। कोलकाता में हुए मुक़ाबलों में भी CSK भारी है और वहां हुए 10 मुक़ाबलों में उन्होंने छह मैच जीते हैं। हालांकि इस साल चेपॉक, चेन्नई में हुए दोनों टीमों के बीच पहले मुक़ाबले में केकेआर को जीत मिली थी, जिसका बदला लेने CSK की टीम उतरेगी।
केकेआर (KKR) प्लेऑफ की रेस में है लेकिन एक गलती भी उसको भारी पड़ सकती है। केकेआर के नाम 11 मैचों में 5 जीत और 5 हार दर्ज है। टीम की सबसे बड़ी समस्या स्पिन के खिलाफ कमजोर बल्लेबाजी और मिडल ओवर्स में रफ्तार की कमी रही है। अगर केकेआर (KKR) अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीत भी लेता है, तब भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं है, क्योंकि इस बार मुकाबला इतना कांटे का है कि 17 अंक भी कम प्लेऑफ के लिए कम पड़ सकते हैं।
इस बार प्लेऑफ (CSK) बाहर हो चुकी है, लेकिन अब वो बाकी टीमों की कहानी बदल सकती है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद फिर से कप्तानी संभालने वाले धोनी भी इस बार कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं।
धोनी के खिलाफ टीमें लगातार स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं और डैथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट कम हो जा रहा है, जिससे टीम को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, हाल ही में RCB के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई (CSK) का रन चेज बेहतर दिखा, और नए खिलाड़ी उर्विल पटेल जैसे यूथ को आजमाने का मौका मिल रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन (Sunil Narine), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा।
चेन्नई सुपर किंग्स
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे।
