Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से 4 लोगों की हुई मौत
Delhi News: राजधानी दिल्ली से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) के मुस्तफाबाद (Mustafabad) इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। जहां देर रात 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं लगभग 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस बिल्डिंग मे कई परिवार रहते थे। एनडीआरएफ (NDRF) और दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) की टीम लगातार 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
ये भी पढे़ंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कीर्तन का वीडियो देख लीजिए
दमकल विभाग (Fire Department) के ऑफिसर राजेंद्र अटवाल के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। NDRF और दमकल विभाग लोगों को बचाने के लिए लगी हुई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बाहर निकाले गए 10 लोगों में से 4 की मौत हो गई। बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं हादसे की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं…अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: Gaur City के इस एवेन्यू में जबरदस्त बवाल मचा है
हादसे का CCTV आया सामने
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को बिल्डिंग तास के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से चारो ओर धुंआ-धुंआ सा हो गया। जब बिल्डिंग गिरी उस समय रात के दो बजकर 39 मिनट हो रहे थे।
हादसे में चार लोगों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से ज्यादा लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमे से 4 लोगों को मृत घोषित किया गया है। बाकी लोगों का इलाज जारी है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए के रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला एल आकार की थी।
खराब मौसम के कारण हादसा होने की आशंका
आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रात को शहर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। इसी से जुड़ी एक घटना में बीते सप्ताह मधु विहार थाने के पास धूल भरी आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हो गए थे।
