IPL 2025

IPL 2025: सुपर ओवर में दिल्ली की धमाकेदार जीत, राजस्थान को हरा कर टेबल में टॉप पर पहुंची DC

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: मिचेल स्टार्क और स्टब्स बने जीत के हीरो, दिल्ली ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में हुआ। जहां मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हरा दिया है। आपको बता दें कि यह आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा। राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2025 की प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। उसके अब 6 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दोहरे अंक वाली पहली टीम भी बनी।

Pic Social Media

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम भी 188 रन ही बना सकी। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जहां राजस्थान की टीम ने 11 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स ने चार गेंदों में 12 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया। दिल्ली की जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने 18वें और 20वें ओवर में मिलाकर 16 रन खर्च किए। आखिरी ओवर में उन्होंने मात्र 8 रन दिए और मैच को सुपर ओवर तक ले गए और इस तरह दिल्ली ने आखिर में मैच जीत लिया।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता मैच, कोलकाता को 16 रनों से हराया

इससे पहले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान (Rajasthan Royals) की टीम को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन 31 के निजी स्कोर पर वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने 19 गेंद में 31 रन की पारी खेली। रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंद में 51 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 17 गेंद में 26 रन बनाकर रन आउट हुए। हेटमायर ने 9 गेंद में 15 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली (DC) की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। फ्रेजर मैक्गर्क 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। करुण नायर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 32 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अभिषेक पोरेल 37 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 34 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में 34 रन और आशुतोश 11 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने दो, तीक्षणा और हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ में गरजा धोनी का बल्ला, चेन्नई को मिली सीजन की दूसरी जीत

सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंद संभाली।

मिचेल स्टार्क की पहली गेंद: डॉट।
मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने चार रन मारा।
मिचेल स्टार्क की तीसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने मात्र एक रन लिया।
मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद: नोबॉल रियान पराग ने चौका लगाया।
फ्री हिट: शिमरोन हेटमायर नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़े, लेकिन रियान पराग नहीं। केएल राहुल के थ्रो पर मिचेल स्टार्क ने रियान पराग को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आये।
मिचेल स्टार्क की पांचवीं गेंद: शिमरोन हेटमायर ने 2 रन दौड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। चूंकि दो विकेट गिर गए, इसलिए राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त मानी गई और आखिरी गेंद उसे खेलने को नहीं मिली। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबला जीतने के लिए 12 रन का लक्ष्य मिला।

सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की।
संदीप शर्मा की पहली गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर 2 रन लिये।
संदीप शर्मा की दूसरी गेंद: केएल राहुल ने चौका मारा।
संदीप शर्मा की तीसरी गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर एक रन लिया।
संदीप शर्मा की चौथी गेंद: ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का मारकर दिल्ली कैपिटल्स की झोली में जीत डाल दी।