IPL 2025: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर किया कमाल, प्लेऑफ की रेस में मारी बाजी
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 63 वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्लेऑफ (Playoffs) में जगह बना ली है। आपको बता दें कि मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 59 रनों से हरा दिया है। इसके साथ मुंबई (MI) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 121 रनों पर आउट हो गई। इसके साथ दिल्ली का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हो गया। मुंबई के ओर से बुमराह ने 3.2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं सेटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: राजस्थान की गेंदबाजी के आगे ढेर हुई चेन्नई, इस पारी ने बदला मैच का रुख
गुजरात, अरसीबी और पंजाब के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इस जीत के साथ मुंबई के टोटल 16 अंक हो गए हैं और उनका लीग का आखिरी मैच पंजाब से है। दिल्ली की टीम 181 रनों के लक्ष्य पीछा करने में सफल नहीं हुई, क्योंकि समीर रिजवी (39 रन) के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। जिसकी वजह से उन्हें 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली (Delhi Capitals) आईपीएल 2025 में लगातार 4 मैच जीतकर अपने अभियान की शुरूआत करने के बाद भी प्लेऑफ से बाहर हो गई। वहीं मुंबई शुरू में लगातार 5 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करके सबको एक बार फिर चौंकाया है।
इससे पहले टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए, जिसमें आखिरी दो ओवरों में 48 रन बने। सूर्यकुमार 16वें ओवर की समाप्ति पर 28 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन डेथ ओवरों में उन्होंने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने आखिरी ओवर में दुष्मंथा चमीरा की धज्जियां उड़ाते हुए दो छक्कों और दो चौकों सहित 21 रन बनाए।
सूर्यकुमार (Suryakumar) ने स्कोर में तेजी लाने के लिए सही समय का इंतजार किया, खेल को गहराई तक ले गए और डेथ ओवरों में टीम को महत्वपूर्ण रफ्तार दिलाए। सूर्य ने 43 गेंद पर 73 रनों की इनिंग खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
पहले सात ओवरों में नियमित अंतराल पर मुंबई (MI) के विकेट खोने के बाद उन्होंने और तिलक वर्मा ने 55 रनों की साझेदारी की। तिलक ने 27 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने शानदार फिनिशिंग टच देते हुए सिर्फ 8 गेंदों पर 24 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: ऑरेंज आर्मी ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

