IPL 2025

IPL 2025: चेपॉक में आज होगा CSK और RCB का मुकाबला, धोनी और कोहली पर होंगी सबकी निगाहें

खेल
Spread the love

IPL 2025: 17 सालों से चेपॉक में CSK को नहीं हरा पाई है RCB, जानिए मैच से जुड़े सभी आंकड़े

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-8 में होने वाला का आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। आज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बीच कड़ी टक्कर होगी। चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराया है। तो वहीं आरसीबी ने उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विवेट से करारी शिकस्त दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: क्विंटन डिकॉक के तूफान में उड़ा राजस्थान, KKR ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

Pic Social Media

क्या खत्म होगा RCB का ये सूखा, मिलेगी 17 साल बाद जीत?

धोनी की पलटन को उसके होमग्राउंड पर हराना आसान नहीं होगा। देखा जाए तो आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को उसके घर में सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में। 2008 के बाद से आरसीबी ने लगातार आठ मुकाबले हारे ही हैं। सिर्फ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ही उस मैच का हिस्सा थे, जब सीएसके के खिलाफ उसके घर में आरसीबी को जीत मिली थी। अब कोहली दूसरी बार सुपर किंग्स को उसके घर में हराना चाह रहे होंगे। हालांकि आरसीबी की राह आसान नहीं होगी। हमेशा की तरह चेन्नई की टीम स्पिनर्स की मददगार पिच पर अपने घरेलू मैचों में विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार होगी।

स्पिनर्स को मिलती है पिच पर सहायता

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हैं, जो कई सीजन से ही टीम का हिस्सा हैं। जबकि स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी अब टीम के साथ फिर से जुड़ गए हैं। चेन्नई की टीम ने अफगानिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में शामिल किया है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भी चेन्नई की पारंपरिक पिच देखने को मिलेगी और कोहली की अगुवाई में आरसीबी के बल्लेबाजों को अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को मात देने के लिए अपने खेल को बेहतर करना होगा।

ये भी पढे़ंः Punjab National Bank: PNB के लाखों ग्राहकों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

स्पिन का सामना करना हमेशा से विराट कोहली की बल्लेबाजी का मजबूत पक्ष नहीं रहा है, लेकिन बीते 2 सीजन में उन्होंने इस विभाग में काफी मेहनत कर सुधार किया है। इस बदलाव का मुख्य कारण स्पिनरों के खिलाफ अधिक स्वीप और स्लॉग स्वीप खेलने की उनकी इच्छा है और कोहली को शुक्रवार शाम को होने वाले मैच में अपनी सारी विशेषज्ञता दिखानी होगी। विराट कोहली को साथ ही फिल साल्ट, कप्तान रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों से सपोर्ट की जरूर होगी।

चेपॉक की स्लो पिच को देखते हुए आरसीबी संभवतः टिम डेविड की जगह जैकब बेथेल को प्लेइंग-11 में शामिल करे जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। टीम की नजरें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस पर भी होगी जो केकेआर के खिलाफ चोट की वजह से मैच खेल नहीं पाए थे और अगर यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिट होता है तो उन्हें रसिक सलाम की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा।

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच H2H

कुल मैच: 33
चेन्नई जीता: 21
बेंगलुरु जीता: 11
बेनतीजा:1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI 

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिक सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉन्वे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्धार्थ।