IPL 2024: 36 की उम्र में रोहित का कमाल, हार कर भी बना डाले कई रिकॉर्ड

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ रोहित शर्मा ने नाबाद रहते हुए 105 रनों की पारी खेली। लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। चेन्नई से मिले 207 रनों के लक्ष्य के जवाब में बेहतरीन शुरुआत के बाद भी मुंबई की टीम 20 ओवर में केवल 186 रन ही बना सकी। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कई सारे रिकॉर्ड बना दिये।
ये भी पढ़ेः IPL 2024 की सबसे बड़ी भिंड़त आज, MI के सामने CSK की चुनौती

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

रोहित ने अपनी 105 रनों की पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए। आईपीएल (IPL) इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए इस मुकाबले से पहले सिर्फ 2 खिलाड़ी ऐसे थे। जिन्होंने टारगेट का पीछा करने के दौरान शतकीय पारी तो खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं अब रोहित शर्मा इस मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मैच के आखिरी ओवर में अपना शतक पूरा किया।

रोहित से पहले साल 2010 में यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में शतक लगा दिया था लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इसके बाद साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए संजू सैमसन ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 63 गेंदों में 119 रनों की पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खेली थी। अब रोहित के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

वह चेन्नई के खिलाफ मैच में काफी शानदार फॉर्म में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस मैच में काफी रन भी बनाए। इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय ने ये कारनामा नहीं किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जैसे ही तीसरा छक्का जड़ा उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे किए।

Pic Social Media


ये भी पढ़ेः IPL2024: दिल्ली के खिलाफ लखनऊ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
उन्होंने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर इस मुकाम को हासिल किया। इससे पहले विश्व क्रिकेट में सिर्फ चार ही बल्लेबाज ऐसे थे। जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे किए हैं। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 190 छक्के जड़े हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड – 860 छक्के
  • आंद्रे रसेल – 678 छक्के
  • कॉलिन मुनरो – 578 छक्के
  • रोहित शर्मा – 501 छक्के

गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में हुए मैच में चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज ने 69 रनों की पारी खेली तो वहीं शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। लेकिन मैच के अंतिम ओवर में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के ओवर में 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 207 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के तरफ से रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और टीम लक्ष्य से 20 रन दूर रह गईं।