IPL 2024: नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार, अब DC का बना संकटमोचन

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में देश की राजधानी दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) पर एक ऐसा तूफान आया जिसने कई बड़े रिकॉर्ड्स (Records) को ध्वस्त कर के रख दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) ने 27 गेंदों पर 87 रनों की विस्फोटक पारी खेल नया कीर्तिमान रच दिया। यहीं नहीं इस युवा बल्लेबाज ने दूसरी बार अपने पहले ही सीजन में 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ रसेल और नारायण के क्लब में शामिल हो गया।
ये भी पढ़ेः IPL2024: चेन्नई के चेपॉक पर स्टोइनिस ने मचाया ग़दर, बनाया महारिकॉर्ड

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
22 वर्षीय इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर (Australian Opener) ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी इतनी ही गेंद में उनके बल्ले से फिफ्टी निकली थी। यानी अब सीजन के सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहली और दूसरी पोजिशन इसी खतरनाक बल्लेबाज के नाम हो चुकी है। सबसे बड़ी बात है कि जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को आईपीएल (IPL) नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को रूप में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा था।

Pic Social Media

इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक

  • 15 गेंद- जेक फ्रेजर-मैक्गर्क vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली
  • 15 गेंद – जेक फ्रेजर-मैक्गर्क vs सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली
  • 16 गेंद – अभिषेक शर्मा vs एमआई, हैदराबाद
  • 16 गेंद – ट्रेविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली
Pic Social Media

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurk) ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 3 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके भी लगाए। ऐसा लग रहा था जैसे मैकगर्क इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले हैं। मगर उनकी पारी 27 गेंद में 84 रन पर समाप्त हो गई, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी लगाए। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने मौजूदा सीजन में अभी तक 104 गेंद खेली हैं, जिनमें वो 22 चौके और 22 छक्के लगा चुके हैं।

इस आंकड़े के आधार पर देखा जाए तो जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurk) लगभग हर 5 गेंद के अंदर 2 बाउंड्री लगा चुके होते हैं। इसी मैच में मैक्गर्क ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 18 रन ठोक डाले थे, जो अभी तक आईपीएल 2024 में बुमराह का आईपीएल 2024 में सबसे महंगा ओवर रहा।