IPL 2024: DC के खिलाफ पहली जीत की तलाश में MI, सूर्या की वापसी ने बदले समीकरण

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के सुपर संडे में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जहां मुंबई की टीम इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी तो वहीं दिल्ली की टीम जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
ये भी पढ़ेः SRH के लिए आई दुःखद खबर, IPL 2024 से बाहर हुआ ये विदेशी खिलाड़ी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टीम हार का चौका लगाने के मुहाने पर खड़ी है। वहीं, दिल्ली के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली नौवें स्थान पर है जबकि मंबई 10वें पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। लंबे वक्त से वह एक्शन में नहीं हैं। सूर्या की वापसी मुंबई के लिए एक राहत भरी खबर है। वह टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्हें नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए। सूर्या की वापसी से नमन धीर को बाहर को रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में भी बदलाव की उम्मीद है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वह गेंद और बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह फ्रेजर मैकगर्क को मौका मिल सकता है। वह तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच से टी20 क्रिकेट के दौरान बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। लेकिन यहां आखिरी आईपीएल 2024 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस सिर्फ 125 रन पर सिमट गई। हालांकि, फैंस रविवार को दोपहर के मैच में एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अब तक 33 बार आमने-सामने आई है। इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने 33 में से 18 मुकाबलों में बाजी मारी है। तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 बार जीत हासिल की है। एक भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार आईपीएल जीत चुकी है। लेकिन दिल्ली ने अब तक एक बार भी फाइनल नहीं जीता है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन-स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, ईशान किशन, आकाश मधवाल, क्वेन मफाका।