Indigo Offer

Indigo Offer: सिर्फ 1499 रुपए में इंडिगो में करें सफर, बुकिंग की आखिरी तारीख़ जानिए

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Indigo Offer: 1499 रुपए में करें इंडिगो से हवाई सफर

Indigo Offer: अगर आप इस मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडिगो की मानसून सेल (Monsoon Sale) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो (Airline Indigo) ने जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए खास छूट की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के टिकट सिर्फ 1,499 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट्स (International Flights) के टिकट 4,399 रुपये से शुरू हो रहे हैं।

जानिए बुकिंग की आखिरी तारीख

आपको बता दें कि इंडिगो की यह लिमिटेड पीरियड सेल 24 जून से शुरू होकर 29 जून 2025 तक चलेगी। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर यात्री 1 जुलाई से 21 सितंबर 2025 के बीच यात्रा कर सकते हैं। यानी बारिश के मौसम में अब हवाई सफर जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः CBSE Exam: 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों-पेरेंट्स के लिए ज़रूरी खबर

लगेज और Fast Forward सेवाओं पर छूट

इस सेल में न केवल टिकट सस्ते मिल रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त सेवाओं पर भी खास छूट दी जा रही है। यात्रियों को प्री-पेड एक्स्ट्रा लगेज पर घरेलू उड़ानों में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि इंटरनेशनल उड़ानों में 15, 20 और 30 किलो के बैगेज एलाउंस पर भी ऑफर है।

एयरपोर्ट पर जल्दी चेक-इन और प्राथमिकता से बैगेज पाने के लिए मिलने वाली Fast Forward सेवा पर भी 50% तक की छूट दी जा रही है।

99 रुपये में सीट सिलेक्शन और 500 रुपये से XL सीट

अब अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए यात्रियों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स में सीट सिलेक्शन सिर्फ 99 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं ज्यादा लेगरूम वाली Emergency XL सीटें 500 रुपये से उपलब्ध हैं।

IndiGoStretch में मिलेगा ज्यादा आराम

जो यात्री लंबी दूरी की फ्लाइट में आरामदायक सफर चाहते हैं, उनके लिए इंडिगो ने IndiGoStretch सीटें पेश की हैं। इनमें ज्यादा लेगरूम, USB-C पोर्ट, 3-पिन पावर सॉकेट और PED होल्डर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो रही है।

इंडिगो की लोकप्रिय सेवाएं जैसे 6E Prime और Seat & Eat पर भी 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, सिर्फ 299 रुपये में शून्य निरस्तीकरण योजना (Zero Cancellation Plan) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे टिकट कैंसिल करने पर नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः HDFC: HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की जेब कटने वाली है

कैसे करें बुकिंग?

इस मानसून सेल का लाभ उठाने के लिए यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी विश्वसनीय ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।