Heart Attack

Heart Attack: बॉस से मांगी बीमारी की छुट्टी, 10 मिनट में मौत

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Heart Attack: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Heart Attack: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय शख्स की अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई। वो भी उस समय जब उसने ठीक 10 मिनट पहले ही अपने मैनेजर (Manager) को पीठ दर्द की शिकायत कर छुट्टी मांगी थी। यह घटना सिर्फ एक दुखद हादसा नहीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति को भी जानलेवा हृदय समस्याएं (Heart Problems) कभी भी घेर सकती हैं।

मैनेजर को भेजा था मैसेज

आपको बता दें कि शंकर (Shankar) ने सुबह 8:37 बजे अपने मैनेजर (Manager) को मैसेज भेजकर कहा, ‘सर, मेरी पीठ में बहुत दर्द है। मैं आज नहीं आ सकता। कृपया मुझे छुट्टी दे दीजिए।’ मैनेजर ने इसे सामान्य अनुरोध मानते हुए जवाब दिया, ‘आराम कर लीजिए।’ लेकिन सुबह 11 बजे मैनेजर को एक चौंकाने वाला फोन आया, जिसमें कहा गया कि शंकर की मृत्यु हो चुकी है। मैनेजर ने अपने X अकाउंट पर इस घटना को साझा करते हुए लिखा, ‘पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। हमने घर का पता लिया और गए। वह जिंदा नहीं था।’

ये भी पढ़ेंः Zupedia: ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, चूके तो मिनटों में अकाउंट खाली

स्वस्थ थे शंकर, फिर भी हार्ट अटैक

शंकर (Shankar) की उम्र 40 साल थी, और वह पूरी तरह स्वस्थ माने जाते थे। मैनेजर के अनुसार, शंकर अपनी फिटनेस का ध्यान रखते थे और धूम्रपान नहीं करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी, और उनका एक बच्चा भी है। मैनेजर ने लिखा, ‘यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि एक पूरी तरह होश में रहने वाला व्यक्ति एक संदेश भेजकर सिर्फ 10 मिनट में अपनी अंतिम सांस ले सकता है।’

ये भी पढ़ेंः Bank: अब बैंक लॉक कर देगा आपका फ़ोन, वजह जान लीजिए

युवाओं में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में चेन्नई में 39 वर्षीय कार्डियक सर्जन डॉ. ग्रैडलिन रॉय की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। युवाओं में हृदय रोगों के बढ़ते मामलों ने चिकित्सा विशेषज्ञों और समाज को चिंता में डाल दिया है। बेंगलुरु की इस ताजा घटना ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है, जहां स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति भी अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं।