भारत के टॉप 10 एंट्रेंस एग्जाम फॉर अंडर-ग्रेजुएट एंड ग्रेजुएट स्टूडेंट्स

एजुकेशन

भारत एक ऐसा देश है जो कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं लिए काफी प्रसिद्ध है। हर फील्ड के लिए अलग- अलग तरह के कॉम्पिटिटिव एग्जाम होते है, जो आपका फ्यूचर डिसाइड करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन प्रसिद्ध कॉम्पिटेटिव एंट्रेंस एग्जाम के बारे बताएंगे जो भारत के टॉप गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए और गवर्नमेंट जॉब प्रोफाइल में जॉब पाने के लिए आपको क्वालीफाई करने होते है।  

ये भी पढ़ें: जानिए भारत में इंजीनियरिंग फील्ड का भविष्य क्या है?

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main and JEE Advanced)

JEE एग्जाम को सबसे टफ एंट्रेंस एग्जाम में से एक माना जाता है, जो भारत के प्रसिद्ध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और कई टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में छात्रों को एडमिशन देने के लिए आयोजित किया जाता है। वही JEE Advanced एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए आपका JEE Main क्वालीफाई होना चाहिए जिसके बाद आपको IIT जैसे टॉप गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है। 

ये भी पढ़ें: IBPS द्वारा आयोजित की जाने वाली टॉप 5 बैंक परीक्षाएं

नेशनल एलिजिबिलिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 

NEET भारत के मेडिकल क्षेत्र MBBS और डेंटल कोर्सेज प्रोग्राम में एडमिशन देने वाला प्राइमरी एंट्रेंस एग्जाम है। यह NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित किया जाता है और देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों छात्रों को प्रवेश देता है।  

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT)

कैट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा आयोजित किया जाता है,और उनके पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम के रूप के कार्य करता है। CAT एग्जाम के स्कोर भारत के विभिन्न बिजनेस स्कूलों में स्वीकार किये जाते है। 

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE)   

गेट एक ऑल-इंडिया एग्जामिनेशन परीक्षा है जो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और 7 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह एंट्रेंस एग्जाम मुख्य रूप से इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में छात्रों को एडमिशन के अवसर देता है। 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा  

भारत की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली परीक्षा है जो गवर्नमेंट सर्विस जैसे इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), और  इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) सहित विभिन्न सेंट्रल गवर्नमेंट सर्विस के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन करती है।  

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 

भारत की प्रसिद्ध लॉ यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में छात्रों को एडमिशन देने के लिए CLAT एंट्रेंस एग्जाम कंडक्टेड किया जाता है। इस एंट्रेंस एग्जाम में छात्रों से इंग्लिश, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रेज़िनिंग और लीगल एप्टीटुड के प्रश्न पूछें जाते है।  

नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) परीक्षा 

आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा NDA की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जो आपको डिफेंस सर्विस ज्वाइन करने के विभिन्न करियर ऑप्शन देता है। 

जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT):

जेवियर एप्टीट्यूड (XAT) एग्जाम जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है, जो मैनेजमेंट के कई संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए आयोजित किया जाता है। जिसमें वर्बल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते है। 

इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट एडमिशन टेस्ट (ISIAT): 

ISIAT एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट (ISI) में मैथ से सम्बंधित कई विषयों में बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन दिए जाते है। यह एंट्रेंस एग्जाम आपके Mathematical Skills को चेक करता है।  

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)

NIFT एंट्रेंस एग्जाम फैशन और डिजाइन के कोर्सेस में बैचलर और मास्टर डिग्री में प्रवेश देने के लिए आयोजित किया जाता है। NIFT द्वारा आयोजित इस एंट्रेंस एग्जाम में आपके एप्टीटुड, क्रिएटिव स्किल्स और जनरल नॉलेज का टेस्ट लिया जाता है।  

यह थे भारत के कुछ प्रसिद्ध एंट्रेंस एग्जाम जिसमें भारत के लाखों उम्मीदवार हर साल शामिल होते हैं। हर एग्जाम के लिए एक अलग कॉम्पिटिशन और डेडिकेशन की जरूरत होती है, साथ ही इन प्रवेश परीक्षाओं को पास करने के बाद आपके लिए कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं।

READ: Career in education-career in engineering-best engineering collages in india-Hindi News-Education news-Career news in hindi- khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi