Indian Railway

Indian Railway: रेलवे का ये ऐप बड़े काम का है..जल्दी से डाउनलोड करें

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Indian Railway के इस ऐप में मिलेगी आपको सारी जानकारी, बस जल्दी से कर लें डाउनलोड

Indian Railway: भारतीय रेवले से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। भारतीय रेल बहुत ही जल्द अपना नया सुपर ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस सुपर ऐप (Super App) में आपको एक ही जगह पर रेल सेवा से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। आपको अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क (Rail Network) है। डेली हजारों ट्रेन देश के यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेके जाती हैं। ट्रेन के लेट होने, रूट डायवर्ट (Route Divert) होने या फिर कैंसिल होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, भारतीय रेल (Indian Railways) के पास एक ऐसा ऐप है, जहां आप ट्रेन के कैंसिल होने या फिर रूट डायवर्ट होने समेत कई जानकारी बस एक क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Asteroid: सावधान! 38 हज़ार KM की रफ़्तार से आ रही है तबाही..भारत के कई शहरों के लिए ख़तरा

Pic Social media

भारतीय रेलवे के पास NTES यानी नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम नाम का एक ऐप है, इस एप में आपको ट्रेन के कैंसिल होने, रूट डायवर्ट होने, रनिंग स्टेस और शॉर्ट टर्मिनेशन समेत सभी जानकारी हासिल हो जाती है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन रेवले के इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लॉग-इन करने की भी जरूरत नहीं होती है। यही नहीं, आप NTES की वेबसाइट पर भी ये सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कैसे करें यूज

इस ऐप को यूज करने के लिए इसे आपको फोन में डाउनलोड करना होगा। NTES ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आपको होम पेज पर Spot your train, Live Station, Train Schedule, Trains between Stations, train Exception info जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। आप इन ऑप्शन का यूज करके ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Luxury Car: भारत में इन 2 लग्जरी कारों कारों का सफ़र ख़त्म..ग्राहक मायूस

बड़े काम का है यह ऑप्शन

Spot your Trainइस ऑप्शन पर आप क्लिक करके आप अपने ट्रेन की मौजूदा रनिंग स्टेटस भी जान सकते हैं। इसमें आपको ट्रेन का नाम या नंबर लिखना होगा। इसके बाद आप ट्रेन की करेंट स्थिति का पता लगा सकते हैं। इसमें आपको स्टेशन के आधार पर भी ट्रेन के रनिंग स्टेटस की जानकारी भी मिल सकती है।

लाइव लोकेशन भी जान सकते हैं

यह एक बहुत ही उपयोगी ऑप्शन है, जिसमें आप मौजूदा स्टेशन पर आने वाली या फिर प्रस्थान करने वाली ट्रेन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसमें आपको 2 घंटे से लेकर 8 घंटे तक के बीच में उस स्टेशन से होकर जाने वाली हर ट्रेन की जानकारी मिल जाती है।

एक ही जगह पर मिलती है सभी जानकारी

Train Exception Info बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है, जहां आप शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेन, डायरवर्ट होने वाली ट्रेन और कैंसिल होने वाले ट्रेन की जानकारी हालिस कर सकते हैं। अगर, आपको कहीं यात्रा करनी हो तो आप इस ऑप्शन पर जाकर पता कर सकते हैं कि कौन सी ट्रेन आज कैंसिल है या फिर उसका रूट डायवर्ट हुआ है। इसके अलावा आप एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट समेत ट्रेन के शेड्यूल आदि की जानकारी भी इस ऐप या वेबसाइट के जरिए से प्राप्त कर सकते हैं।